न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद को बर्थडे के एक दिन बाद मीरा ने ऐसे किया विश, जानें-‘सैम बहादुर’ फेम सान्या ने कैसे मनाया जन्मदिन

एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की जोड़ी खूब जमती है। मीरा भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं, लेकिन उनका ग्लैमर देखते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 12:27:13

2 News : शाहिद को बर्थडे के एक दिन बाद मीरा ने ऐसे किया विश, जानें-‘सैम बहादुर’ फेम सान्या ने कैसे मनाया जन्मदिन

एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की जोड़ी खूब जमती है। मीरा भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं, लेकिन उनका ग्लैमर देखते ही बनता है। दोनों पति-पत्नी अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने के साथ चुटकी भी लेते रहते हैं। शाहिद का रविवार (25 फरवरी) को 43वां जन्मदिन था। इस मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने दिल खोलकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।

हालांकि शाहिद के चाहने वाले उनकी पत्नी मीरा की रिएक्शन देखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने विश नहीं किया। अब मीरा ने आज सोमवार (26 फरवरी) को एक दिन की देरी से शाहिद को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। मीरा ने शाहिद को बर्थडे विश कर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद संग एक खूबसूरत सेल्फी भी शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर कर मीरा ने लिखा, “मेरे चांद-सूरज को जन्मदिन मुबारक, एक खूबसूरत पीसियन सन और वर्गो मून, ये दुनिया आप से रोशन है।” यहां मीरा ने उन दोनों के ज्योडिएक साइन (राशि चिह्न) को मेंशन किया है।

बता दें शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी रचाई थी। इस कपल को दो क्यूट बच्चे एक बेटी मीशा और बेटा जैन हैं। शाहिद और मीरा अपने रिश्ते से कपल गोल्स देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। शाहिद अक्सर इंटरव्यूज में रिलेशनशिप के बारे में बात करते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही टेलीकास्ट हुए चैट शो 'BFF विद नेहा धूपिया' में देखने को मिला। वहां शाहिद ने खुलासा किया था कि हर दूसरे कपल की तरह मीरा के साथ भी कुछ दिनों में उनके झगड़े होते हैं और यह लगभग 15 दिनों तक चलता है।

सान्या मल्होत्रा ने पैपराजी के साथ काटा केट और की खूब मस्ती, वीडियो वायरल

‘सैम बहादुर’ फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने रविवार (25 फरवरी) को अपना 32वां जन्मदिन पैपराजी के साथ मिलकर मनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजुअल्स में कुछ लोग सान्या के लिए बर्थडे सोंग गाते दिख रहे हैं, जबकि वह खुशी-खुशी चॉकलेट केक काट रही हैं। केक काटने के बाद सान्या ने पैप्स को थैंक्स बोला।

सान्या को कैमरापर्सन को प्यार से केक खिलाते हुए भी देखा गया। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने भूरे रंग का स्लीवलेस टॉप पहना था और इसे मैचिंग रैप अराउंड नी-स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर किया था। उन्होंने न्यूट्रल मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया। सान्या ने बालों को बन में स्टाइल किया था।

उन्होंने छोटे सुनहरे हूप इयररिंग्स चुने और ब्राउन हील्स के साथ आउटफिट पूरा किया। बता दें कि सान्या ने पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘सैम बहादुर’ में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (विक्की कौशल) की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ का रोल प्ले किया था। सान्या की अगली फिल्म 'बेबी जॉन' है, जिसमें लीड एक्टर वरुण धवन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम