न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहली प्रेग्नेंसी में मीरा पर मंडरा रहा था मिसकैरेज का खतरा, इस एक्ट्रेस ने इसलिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर शुरू करने वाले एक्टर शाहिद कपूर (43) ने 7 जुलाई 2015 को मीरा राजपूत के साथ शादी की थी। उनके दो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 11:55:54

2 News : पहली प्रेग्नेंसी में मीरा पर मंडरा रहा था मिसकैरेज का खतरा, इस एक्ट्रेस ने इसलिए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर शुरू करने वाले एक्टर शाहिद कपूर (43) ने 7 जुलाई 2015 को मीरा राजपूत के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। मीरा ने अगस्त 2016 में बेटी मीशा और सितंबर 2018 में बेटे जेन को जन्म दिया था। इस बीच मीरा ने खुलासा किया है कि जब वह पहली संतान की उम्मीद कर रही थीं, तो उनका मिसकैरेज होने वाला था। मीरा ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर पहली प्रेग्नेंसी की कठिनाइयों के बारे में बात की।

मीरा ने कहा कि बहुत से लोग यह नहीं जानते, लेकिन जब मैं अपनी बेटी मीशा के साथ गर्भवती थी, तो यह मेरी पहली प्रेग्नेंसी थी और आप सोचते हैं। ओह, उस समय मैं 20-21 की थीं। जो भी हो, मैं स्वस्थ थी और मैं बहुत फिट थी और बच्चे पैदा करने के मामले में अपने जीवन का सबसे बेहतरीन समय बिता रही थी। इससे बुरा और क्या हो सकता है और जब मैं चार महीने की गर्भवती थी, तब मेरा मिसकैरेज होने वाला था।

वापस आकर मैंने सोनोग्राफी करवाई और डॉक्टर ने मुझे बताया कि अभी रेस्ट करो। आम तौर पर जब कपल सोनोग्राफी करवाने जाते हैं और वापस आते हैं और वे आपस में बात करते हैं कि 'हाहाहा, ओह वाह, कितना प्यारा है, और यह सब..' लेकिन मेरे साथ सब कुछ अलग था। वह ऐसा था जैसे मुझे तुमसे बात करनी है लेकिन तुम बैठ नहीं सकती, कृपया लेट जाओ क्योंकि मेरा पेट पहले ही फैल चुका था और मैं चार महीने की गर्भवती थी, इसलिए शाहिद ने मुझसे कहा, 'तुम किसी भी समय अपना बच्चा खो सकती हो।

मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और ढाई महीने तक निगरानी में रखा गया। इससे मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा। हालांकि घर आने के बाद फिर से मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया। डॉक्टर ने मीशा को 'चमत्कारी बेबी' कहा था।

Mira Rajput,shahid kapoor,shahid mira,misha kapoor,zen kapoor,mira pregnancy,mira miscarriage,mira misha,rimi sen,actress rimi sen,hungama

‘हंगामा’ फेम एक्ट्रेस रिमी सेन ने की है कई हिट फिल्में, 13 साल से हैं फिल्मी दुनिया से दूर

कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रिमी सेन (42) लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। इस बीच रिमी ने फिल्मों से दूरी बनाने को लेकर रिएक्ट किया है। रिमी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं कॉमेडी फिल्में करते-करते थक गई थीं इसीलिए मैंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। इंडस्ट्री में मेरे लिए कोई अच्छा रोल नहीं था। मुझे शुरुआत की कुछ फिल्मों में ही अच्छे रोल मिले जैसे ‘हंगामा’ और ‘जॉनी गद्दार’, जिसको लोगों ने खूब प्यार दिया। लेकिन उसके बाद की फिल्में अच्छी नहीं चलीं।

वहां मेरा सिर्फ फर्नीचर का रोल था। ऐसा कोई काम नहीं बचा था, जिसे मैं करना चाहती थीं। रिमी फिलहाल उनके साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में उलझी हुई हैं। रिमी ने बताया कि ठग ने खुद को अमीर व्यवसायी बताया और उसने मुझे ज्यादा ब्याज देने के नाम पर 2020 से अब तक कुल 4 करोड़ रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद उसने अलग-अलग तरीके के बहाने बनाने शुरू कर दिए।

पहले उसने कहा कि उसके परिवार को कोविड हो गया है, फिर कहा कि उसको कनाडा जाना है। मामले को पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रिमी के खाते में ‘हंगामा’ (2003), ‘धूम’ (2004), ‘दीवाने हुए पागल’ (2005), ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘गोलमाल : फन अनलिमिटेड’ (2006) जैसी बेहतरीन फिल्में हैं। वह 13 साल से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। रिमी ने 2015-16 में ‘बिग बॉस 9’ में हिस्सा लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका