न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीरा ने दिखाई नताशा की बेबी शॉवर पार्टी की झलक, ‘कल्कि 2898 एडी’ के टीजर में कमाल लगे अमिताभ

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल ने दो महीने पहले फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। अब कपल ने बेबी शॉवर पार्टी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 11:54:37

2 News : मीरा ने दिखाई नताशा की बेबी शॉवर पार्टी की झलक, ‘कल्कि 2898 एडी’ के टीजर में कमाल लगे अमिताभ

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल ने दो महीने पहले फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। अब कपल ने बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया और बच्चों को ध्यान में रखते हुए इसकी थीम टेडी बीयर रखी गई। पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। इनमें एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल थीं। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी शॉवर की फोटो शेयर की है। मीरा ने पोस्ट के माध्यम से वरुण और नताशा को बधाई भी दी।

इस तस्वीर में नताशा और वरुण के लिए बेक किया गया केक है। केक पर ब्लू और पिंक डिजाइन देखा जा सकता है। बता दें कि मीरा और नताशा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ कई पार्टी में नजर आती हैं। वरुण ने रविवार (21 अप्रैल) को नताशा के लिए एक स्पेशल शॉवर प्लान किया, जिसमें खास अरेंजेमेंट्स किए गए। वरुण और नताशा ने 18 फरवरी के दिन सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

उन्होंने बेबी बंप वाली फोटो शेयर की थी, जिसमें वरुण किस करते नजर आ रहे थे। उनका डॉगी भी दिख रहा था। उल्लेखनीय है कि कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वरुण और नताशा ने कोरोनाकाल के दौरान 24 जनवरी 2021 को शादी की थी। वरुण अपनी पेंडिंग फिल्मों की शूटिंग जल्द खत्म कर पत्नी को ज्यादा से ज्यादा टाइम देने की प्लानिंग में हैं।

'कल्कि 2898 एडी' का टीजर देख अभिषेक, श्वेता व नव्या ने दी ऐसी रिएक्शंस

'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने रविवार (21 अप्रैल) रात अमिताभ बच्चन के किरदार 'अश्वत्थामा' का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई इस मास साइंस फिक्शन को सिल्वर स्क्रीन पर देखकर रोमांचित है। टीजर में अमिताभ एक शिव लिंगम की पूजा करने के लिए एक गुफा में प्रवेश करते हैं। इस दौरान एक छोटा बच्चा उन्हें टोकता है और उन्हें यह बताने के लिए मजबूर करता है कि वह कौन है।

अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर इस लुक को साझा करते हुए अपना एक्सपीरियंस बताया। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “यह मेरे लिए एक ऐसा अनुभव रहा है, जैसा किसी और से नहीं। इस तरह के उत्पाद के बारे में सोचने का दिमाग, आधुनिक तकनीक का अनुभव और सबसे बढ़कर सुपरस्टार वाले सहकर्मियों का साथ में काम।” इधर अमिताभ के बेटे अभिषेक, बेटी श्वेता और दोहिती नव्या नवेली नंदा ने टीजर पर रिएक्शन दी है।

अभिषेक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर कर लिखा, “द बॉस। अमिताभ बच्चन, कल्कि एडी 2898।' श्वेता ने लिखा, “बस अद्भुत।” उन्होंने अमिताभ का लुक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और उसे वॉव इमोजी के साथ जोड़ा। नव्या ने लिखा, “वह यहां हैं।” एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सहित और भी कई हस्तियों ने कमेंट किए। नाग अश्विन के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी भी हैं। यह 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका