न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 9वीं मैरिज एनिवर्सरी पर मीरा ने शाहिद पर लुटाया प्यार, ‘कल्कि के सीक्वल में मर जाएगा प्रभास का किरदार’

अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं, जिन्हें फैंस से भरपूर प्यार मिलता है। यह जोड़ी उनके चाहने वालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 8:34:13

2 News : 9वीं मैरिज एनिवर्सरी पर मीरा ने शाहिद पर लुटाया प्यार, ‘कल्कि के सीक्वल में मर जाएगा प्रभास का किरदार’

अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं, जिन्हें फैंस से भरपूर प्यार मिलता है। यह जोड़ी उनके चाहने वालों को खूब आकर्षित करती है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ प्यारे-प्यारे पल शेयर करने के साथ हंसी-मजाक में टांग खिंचाई भी करते नजर आते हैं। उनके एक बेटा जैन और बेटी मीशा हैं। आज रविवार (7 जुलाई) को शाहिद-मीरा की 9वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। उनकी शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी।

इस खास मौके पर मीरा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी शादी से लेकर जिंदगी के हर खास लम्हे को संजोया गया है। मीरा ने लिखा, “तुम ही हो मैं...हैप्पी 9, माय लव शाहिद कपूर।” वीडियो में शादी और छुट्टियों की कई अनदेखी तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में कपल अपने बच्चों के साथ बीच पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि मीरा अपने पति को रिकॉर्ड कर रही हैं, जबकि वे साथ में ड्राइव का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में वे अपने मोबाइल में देख रहे हैं, जबकि मीरा अपना चेहरा एक्टर के कंधे पर टिकाए हुए दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि उनकी शादी अरेंज मैरिज थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद वे विवाह बंधन में बंध गए थे। मीरा तब 20 साल की थीं, जब शाहिद की उनसे पहली मुलाकात हुई। उम्र में करीब 10 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई। अगस्त 2016 में उन्होंने मीशा का स्वागत किया। इसके बाद साल 2018 में मीरा ने जैन को जन्म दिया।

नीतीश भारद्वाज ने ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर नाग अश्विन को सराहा

‘कल्कि 2898 एडी’ में डायरेक्टर नाग अश्विन ने मायथोलॉजी और साइंस फिक्शन को साथ लाने की कोशिश की है। उनका एक्सपेरिमेंट जनता को पसंद आ गया। हाल ही बीआर चोपड़ा के कालजयी सीरियल ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का रोल करने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने फिल्म में तथ्यात्मक कमियां बताई थीं। अब ‘महाभारत’ में ‘श्री कृष्ण भगवान’ की भूमिका निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने भी ‘कल्कि’ पर बात की है।

नीतीश ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हुई बातचीत में कहा कि नाग अश्विन ने ‘महाभारत’ के किरदारों और ‘महाविष्णु’ के आखिरी अवतार ‘कल्कि’ का बड़ी चतुराई से इस्तेमाल किया है। हिंदी फिल्म प्रोड्यूसर्स को साउथ से सीखना चाहिए क्योंकि उनकी कहानियों की जड़ें शास्त्रों में हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ‘कल्कि’ के विजुअल की प्रेरणा ‘मैड मैक्स’ फिल्मों से ली गई है फिर भी ‘कल्कि’ अलग लगी क्योंकि मेरे लिए प्रोडक्शन डिजाइन और सेट से ज्यादा आगे घट रही कहानी मायने रखती थी।

अश्विन ने बहुत बेहतरीन ढंग से दोनों को मिलाया है। मेरे हिसाब से ‘कल्कि’ के सीक्वल में प्रभास के किरदार की डेथ हो जाएगी। प्रभास यानी ‘कर्ण’ का किरदार विलेन की स्वीकृति पाने के लिए मारा जाएगा, जबकि ‘कृष्ण’ और ‘अश्वत्थामा’ उसे मुक्ति के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। ‘कल्कि’ में कृष्ण का चेहरा नहीं दिखाया गया था। उनके चेहरे पर परछाई दिखाई पड़ती थी। यह रोल कृष्णकुमार बालासुब्रमणियम नाम के एक तमिल एक्टर ने किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका