न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गले में इंफेक्शन के चलते मीका को हुआ 15 करोड़ का नुकसान, राखी ने आदिल, शर्लिन व राजश्री पर किया पलटवार

मीका सिंह ने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन गाने गाए हैं, जो खूब लोकप्रिय हुए हैं। फैंस उनकी स्पेशल आवाज के मुरीद हैं। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 10:29:10

गले में इंफेक्शन के चलते मीका को हुआ 15 करोड़ का नुकसान, राखी ने आदिल, शर्लिन व राजश्री पर किया पलटवार

मीका सिंह ने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन गाने गाए हैं, जो खूब लोकप्रिय हुए हैं। फैंस उनकी स्पेशल आवाज के मुरीद हैं। उनके अधिकतर गाने ऐसे हैं, जो झूमने पर मजबूर करते हैं और शादी-समारोह और पार्टियों में जमकर बजाए जाते हैं। अब मीका को लेकर हम जो खबर बताने जा रहे हैं उसे जानकर उनके चाहने वालों को थोड़ा दुख होगा। दरअसल मीका पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे हैं। तबीयत ठीक नहीं होने से वे अमेरिका में ही फंस गए हैं।

मीका (46) ने खुद बताया है कि उन्हें गले में भयानक इंफेक्शन हो गया है और ऐसे में वे किसी भी कंसर्ट में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। इस बीमारी के चलते उन्हें 15 करोड़ रुपए का नुकसान भी हो गया है। मीका ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मेरे 24 साल के लंबे करिअर में ऐसा पहली बार हुआ है। मुझे मेरे शो रोकने पड़े हैं क्योंकि मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है। मैं अपनी हेल्थ के लेकर हमेशा अटेंटिव रहता हूं लेकिन इस बार मैं सेहत का ख्याल नहीं रख पाया।

मैंने अमेरिका में बैक टू बैक शो किए। मुझे बिल्कुल भी आराम नहीं मिला। ऐसे में मेरी तबीयत बिगड़ने लगी। मैं अमेरिका के डलास में परफॉर्म कर रहा था। उस दौरान मेरी तबीयत बिगड़ने लगी। इसका असर मेरे गले पर पड़ा। इसके बाद मैं डॉक्टर के पास पहुंचा तो उन्होंने मुझे आराम करने की सलाह दी। फिलहाल डॉक्टर ने मुझे कहीं भी यात्रा करने से मना कर दिया है।

मुझे गले को भी आराम देने के लिए कहा गया है। वैसे अब मेरी तबीयत पहले से बेहतर है। मैं जल्दी रिकवर कर रहा हूं। अगले सप्ताह तक रिकॉर्डिंग शुरू कर दूंगा। उल्लेखनीय है कि मीका पिछले कुछ समय से वर्ल्ड टूर पर थे। उनके अलग-अलग देश में कई कंसर्ट होने वाले थे। ऐसे में उन्हें करीब 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

mika singh,rakhi sawant,adil durrani,sherlyn chopra,rajshri,singer mika singh,mika throat,rakhi press conference

राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी को बताया धोखेबाज

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों अपने पति को लेकर चर्चा में आ हैं। आदिल दुर्रानी जेल से छूट गए और उन्होंने बाहर आते ही राखी पर कई गंभीर आरोप लगाए। राखी की बेस्ट फ्रेंड राजश्री और शर्लिन चोपड़ा भी उनके खिलाफ हो गई हैं। आदिल, राजश्री व शर्लिन ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राखी का मजाक उड़ाया।

इसके कुछ ही देर बाद राखी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। राखी ने कहा कि मैं बहुत गरीब खानदान झोपड़पट्टी से आई हुई लड़की हूं, न मैं पढ़ी-लिखी हूं। मैं बॉलीवुड में कुछ बनने के लिए घर से भाग के आई। बहुत मेहनत की, अपने पैरों पर खड़ी रही। शुक्रिया अदा करती हूं शाहरुख खान का जिन्होंने मुझे 'मैं हूं ना' में लॉन्च किया।

आमिर खान, शाहरुख खान, फराह खान, विक्रम भट्ट, प्रियदर्शन, राकेश रोशन और सलमान खान की शुक्रगुजार हूं। आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया, मैंने तो सच्चा प्यार किया। मैं आदिल की बीवी हूं, राखी सावंत उर्फ फातिमा आदिल दुर्रानी। मैं आपकी लॉयल बीवी थी, आपको बेइंतेहां चाहती थी, लेकिन आपने मुझ पर दाग लगाया है। आप कोर्ट में पेश करिए कि मैं रितेश के साथ होटल में थी, कोर्ट में थी या कमरे में थी। आदिल, राजश्री और शर्लिन चोपड़ा, सबने मेरे साथ धोखा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार