न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका ने जैकलीन के लिए इन्हें बताया सुकेश से बेहतर, जीत के बाद ऐसा बोले 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विजेता समर्पण

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बॉलीवुड में खास पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने अब तक कुछ खास भूमिकाएं भी निभाई हैं। हालांकि उनकी पर्सनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 3:02:15

2 News : मीका ने जैकलीन के लिए इन्हें बताया सुकेश से बेहतर, जीत के बाद ऐसा बोले 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विजेता समर्पण

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बॉलीवुड में खास पहचान बन चुकी हैं। उन्होंने अब तक कुछ खास भूमिकाएं भी निभाई हैं। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ, प्रोफेशनल लाइफ से भी ज्यादा चर्चाओं में रही है। दरअसल ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में जब से जैकलीन का नाम जुड़ा है, उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सुकेश फिलहाल जेल में हैं और वहीं से कुछेक मौकों पर जैकलीन के लिए लैटर लिखकर अपने प्यार का इजहार कर चुका है।

एक बार फिर से जैकलीन-सुकेश का नाम सुर्खियों में आ गया है। हाल ही जैकलीन ने अपने ट्वीटर हैंडल पर हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ एक फोटो शेयर की थी। जैकलीन ने कैप्शन में लिखा, “लेजेंड वैन डैम के साथ कोलैबोरेशन के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं।” इस फोटो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

किसी ने दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जताई, तो किसी ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी कयास लगाए। मशहूर सिंगर मीका ने भी रिएक्शन दी है, जो काफी दिलचस्प है। मीका ने जैकलीन की इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “तुम बहुत सुंदर लग रही हो… ये सुकेश से कहीं बेहतर है।” इस कमेंट से सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ता देख मीका ने जल्दी ही इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विजेता बने समर्पण लामा, मिले 15 लाख रुपए

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के तीसरे सीजन को विजेता मिल गया है। शनिवार (30 सितंबर) रात शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें पुणे के समर्पण लामा ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रहे। समर्पण को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए की इनाम राशि तथा उनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को 5 लाख रुपए मिले हैं। शो के दौरान समर्पण का नाम 'किंग ऑफ कंटेम्परेरी' पड़ गया।

20 वर्षीय समर्पण ने खिताब जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सभी का आभार व्यक्त किया है। समर्पण ने कहा कि यह किसी सपने जैसे लग रहा है। मैंने कई रियलिटी शो देखे हैं और दुआ की है कि काश मैं भी किसी रियलिटी शो का हिस्सा बन जाऊं, लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मैं अपना पहला डांस शो जीत जाऊंगा।

समर्पण ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि इस इनामी राशि से पहले मैं घर का कुछ महीनों का किराया दूंगा और पढ़ाई करूंगा। मुझे परिवार के लिए बहुत कुछ करना है। मैं नहीं चाहता कि अब मेरे पिता नौकरी करने के लिए विदेश जाएं। समर्पण के पिता विदेश में नौकरी करते हैं और 3-4 वर्षों में घर आ पाते हैं।

फिनाले में समर्पण ने शिवांशु सोनी, विपुल कांडपाल, अनिकेत चौहान, अंजलि ममगई को मात दी। शो के दौरान टाइगर श्रॉफ व कृति सेनन अपनी फिल्म गणपथ का प्रमोशन करने के लिए आए थे। साथ ही गोविंदा भी मौजूद थे। शो में सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर व टेरेंस लुईस ने जब और जय भानुशाली ने एंकर की भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका