न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिशेल ने कैटरीना के साथ टॉवल फाइट सीन का किया खुलासा, शीतल ठाकुर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में धूम मचाएंगी। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Oct 2023 6:32:02

2 News : मिशेल ने कैटरीना के साथ टॉवल फाइट सीन का किया खुलासा, शीतल ठाकुर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में धूम मचाएंगी। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें कैटरीना के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस मिशेल ली ने भी अपने एक्शन से सबका ध्यान खींचा। अब मिशेल ने इस सीक्वेंस को लेकर बात की। मिशेल ने खुलासा किया कि कैटरीना और उन्होंने हमाम में सीन शूट करने से पहले 2 सप्ताह से ज्यादा अभ्यास किया था।

मिशेल ने कहा कि जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे तो मुझे लगा कि सीन बहुत भव्यर होगा। हमने कुछ हफ्तों तक फाइट सीखी और अभ्यास किया और फिर इसे शूट किया। सेट डिजाइन बिल्कुल भव्य था और फाइट वाकई मजेदार थी। यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर होना अद्भुत था। कैटरीना शालीन और पेशेवर थीं। उन्हों ने इसे सटीक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। यह साफ था कि उन्हें कोरियोग्राफी का अनुभव था इसलिए उनके साथ काम करना बेहद आसान था। हमने खूब पसीना बहाया। फाइट सीन के दौरान शरीर पर टॉवल टिके रहना सबसे बड़ी चुनौती थी।

कुछ मूव्स में टॉवल को सिल दिया गया, जिससे काफी मदद मिली। एक और चुनौती सही दूरी पर एक-दूसरे पर हमला करने की थी ताकि यह खतरनाक और मजबूत होने के लिए काफी करीब दिखे, लेकिन इतना दूर कि वास्तव में एक-दूसरे को चोट न पहुंचे। बता दें कि यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर 3' दिवाली पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान-कैटरीना के साथ इमरान हाशमी, रेवती, रिद्धी डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी भी हैं।

michelle lee,katrina kaif,tiger 3 movie,Salman Khan,michelle katrina,sheetal thakur,vikrant massey,12th fail movie

पिछले साल हुई थी शीतल ठाकुर और विक्रांत मैसी की शादी

एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्द ही एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं शीतल हाल ही में विक्रांत की फिल्म ‘12वीं फेल’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान उनके चेहरे का ग्लो साफ देखा जा सकता था। शीतल ने व्हाइट कलर की धारीदार फ्लोई ड्रेस पेयर की।

रेड कार्पेट पर शीतल बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। शीतल ने झुमके, कंगन, हार, ब्लैक स्लिंग बैग और सैंडल के साथ लुक को स्टाइल किया। डेवी मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, हाइलाइटेड चीकबोन्स, ब्लश्ड गाल और खुले बाल शीतल को परफेक्ट लुक दे रहे थे। बता दें कि विक्रांत और शीतल की मुलाकात अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के शूटिंग के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2019 में कपल ने सगाई की।

वे पिछले साल फरवरी में विवाह बंधन में बंधे थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही आदित्य निंबालकर की 'सेक्टर 36', 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और मौनी रॉय के साथ 'ब्लैकआउट' में दिखाई देंगे। उनकी ‘12वीं फेल’ आज शुक्रवार (27 अक्टूबर) को रिलीज हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार