न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहमान के कहने पर इस फिल्म के लिए गाने वाले थे माइकल जैक्सन लेकिन..., इस क्रिकेटर पर फिदा थीं माधुरी

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान कई सुपरहिट फिल्मों में अपना संगीत दे चुके हैं। साउथ इंडियन फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी उनकी

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 1:31:02

2 News : रहमान के कहने पर इस फिल्म के लिए गाने वाले थे माइकल जैक्सन लेकिन..., इस क्रिकेटर पर फिदा थीं माधुरी

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान कई सुपरहिट फिल्मों में अपना संगीत दे चुके हैं। साउथ इंडियन फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी उनकी धमक है। अब रहमान ने पॉप म्यूजिक के आइकॉन माइकल जैक्सन से मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। रहमान ने गुरुवार को मलेशिया में फैंस के साथ एक सेशन किया। इस दौरान जब उनसे जैक्सन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि उन्होंने उन्हें रजनीकांत की फिल्म ‘रोबोट’ में गाना गाने के लिए मना लिया था।

रहमान ने फ्री मलेशिया टुडे के सेशन में कहा कि साल 2009 की बात है। मैं लॉस एंजेलिस में था और वहां मेरी मुलाकात उस इंसान से हुई थी जो उस वक्त जैक्सन को मैनेज कर रहा था। मैंने उससे पूछा कि क्या मैं जैक्सन से मिल सकता हूं? तब उसने कहा कि बिल्कुल, मैं अभी मेल भेजता हूं। एक हफ्ता हो गया, लेकिन कोई मेल नहीं आया। कुछ दिन बाद मैं 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के 'जय हो' गाने के लिए ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ।

तब जैक्सन की टीम ने कहा कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं। मैंने कहा कि मैं अब उनसे नहीं मिलूंगा। मैं उनसे तब मिलूंगा जब मैं ऑस्कर जीत लूंगा। मैंने ऑस्कर जीतने के एक दिन बाद जैक्सन से उनके लॉस एंजिल्स वाले घर पर मुलाकात की। हमने बाते कीं। उन्होंने मुझे अपने बच्चों से मिलवाया। इसके बाद जब मैं भारत वापस आया तब मैंने डायरेक्टर शंकर को इस मीटिंग के बारे में बताया। शंकर ने पूछा, क्या जैक्सन 'रोबोट' के लिए गाना गाएंगे?

मैंने जैक्सन से संपर्क किया और पूछा कि क्या वो तमिल फिल्म के लिए गाना गाना चाहेंगे? जो भी तुम कहो, हम दोनों साथ में करेंगे। हालांकि बदकिस्मती से उसी साल जून में जैक्सन का निधन हो गया। बता दें 57 वर्षीय रहमान ने ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘रंगीला’, ‘ताल’, ‘जीन्स’, ‘पुकार’, ‘फिजा’, ‘लगान’, ‘स्वदेश’, ‘रंग दे बसंती’, ‘जोधा-अकबर’, ‘जाने तू या जाने ना’, ‘युवराज’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

ar rahman,music director ar rahman,robot movie,rajinikant,michael jackson,madhuri dixit,actress madhuri dixit,sunil gavaskar,madhuri sunil

माधुरी दीक्षित ने साल 1992 में दिए इंटरव्यू में क्रिकेटर के लिए जताया था प्यार

एक जमाने में 90 के दशक की सफलतम एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित (57) एक स्टार भारतीय क्रिकेटर पर फिदा थीं। वह टीम इंडिया के कप्तान रह चुके ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के पीछे पागल थीं। धक धक गर्ल के रूप में मशहूर माधुरी ने इस बात का खुलासा कई साल पहले एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में गावस्कर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

ये उस समय की बात है जब माधुरी 25 साल की थीं जबकि गावस्कर 43 साल के थे। साल 1992 में माधुरी ने कहा था कि मैं सुनील गावस्कर के पीछे पागल हूं। वो बहुत सेक्सी हैं। मैं उनके पीछे भागना चाहती हूं और वह मेरे सपने में भी आए थे। उल्लेखनीय है कि गावस्कर का भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान रहा है। उन्हें दुनिया के बेस्ट ओपनर में से एक माना जाता है। वे साल 1983 में पहली बार वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।

हाल ही 75 साल के हुए गावस्कर इन दिनों टीवी पर कमेंट्री करते नजर आते हैं। दूसरी ओर माधुरी पर नजर डालें तो उनकी शादी साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने के साथ हुई थी। माधुरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। आखिरी बार वह सुनील शेट्टी के साथ डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के चौथे सीजन को जज करते हुए नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका