न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर टली ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म की रिलीज डेट, जॉन अब्राहम की इस फिल्म में हैं ये पाकिस्तानी एक्टर

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बासु लंबे समय से अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Apr 2024 7:47:43

2 News : फिर टली ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म की रिलीज डेट, जॉन अब्राहम की इस फिल्म में हैं ये पाकिस्तानी एक्टर

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बासु लंबे समय से अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज डेट एक बार फिर से बदल दी गई है। मेकर्स ने कई दफा रिलीज डेट आगे खिसकाई है। पहले यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। निर्माताओं ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।

प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि “मेट्रो...इन दिनों' को एक नई रिलीज डेट मिल गई है। दिल को छू लेने वाली कहानियों वाली ये फिल्म अब 29 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।” भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा के भी अहम रोल हैं।

पहली बार सारा और आदित्य स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था, जो सुपरहिट रहा था। इसकी कहानी के साथ-साथ दर्शकों को गाने भी खूब पसंद आए थे। इसमें दिवंगत इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, केके मेनन और शिल्पा शेट्टी थे।

metro in dino,metro in dino movie,sara ali khan,aditya roy kapoor,anurag basu,john abraham,tehran movie,pakistani actor alyy khan

जॉन की ‘तेहरान’ में अली खान की भी है अहम भूमिका, जल्द रिलीज हो सकती है मूवी

एक्टर जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'तेहरान' के खूब चर्चे हैं। इसमें जॉन के अपोजिट एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म के डायरेक्टर अरुण गोपालन हैं। खास बात ये है कि फिल्म में एक पाकिस्तानी एक्टर अली खान भी हैं। अली ने शाहरुख खान के साथ 'डॉन 2' में स्क्रीन शेयर की थी। पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में अली ने ‘तेहरान’ के बारे में बात की।

नादिर ने कहा कि ‘तेहरान’ उस तरह की फिल्म है जिसे करने के लिए जॉन जाने जाते हैं। मैं भी इस फिल्म का हिस्सा हूं। इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हुई है। वहां कोई आउटडोर शूटिंग नहीं हुई। सेट बनाए गए और सींस को घर के अंदर शूट किया गया। वैसे शूटिंग मुंबई, दिल्ली और जॉर्जिया में हुई। फिल्म अच्छी बनी है। हालांकि ये फिल्म कब रिलीज होगी इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले फिल्म 23 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। फिर दूसरी तारीख 26 अप्रैल 2024 तय की गई लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक बार फिर से आगे खिसकेगी। मेकर्स इसे सोलो रिलीज करना चाहते हैं यानी किसी और फिल्म के साथ क्लैश नहीं चाहते। ऐसे में इसे मई में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष