न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ऑफिस में बुलाकर टच करने लगा, किए गंदे-गंदे कमेंट्स', मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने अपनी आपबीति सुनाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 10:29:26

'ऑफिस में बुलाकर टच करने लगा, किए गंदे-गंदे कमेंट्स', मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

MeTooकैंपन के दौरान अहाना कुमरा, मंदाना करीमी, शर्लिन चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस ने 'हाउसफुल' और 'हे बेबी' जैसी फिल्में बना चुके बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद साजिद खान का करियर एक बुरी स्थिति पर आ पहुंचा। साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं। साजिद खान बिग बॉस में अपने करियर को नई उड़ान देने आए हैं। पर जब से वो बिग बॉस में गए हैं, उन्हें लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने अपनी आपबीति सुनाई है।

वीडियो शेयर करते हुए जयश्री कहती हैं, 'मैं मराठी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करती हूं। 8 साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर मुझे एक पार्टी में लेकर गए थे। वहां पर मुझे साजिद खान से मिलाया। साजिद खान से मिलकर मैं बहुत खुश हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि कल आप ऑफिस में आ जाओ। मैं एक फिल्म कर रहा हूं, तो शायद आपके लिए कुछ निकले। मैं गई। वो अकेले थे ऑफिस में। मुझे यहां वहां टच करने लगा। गंदे-गंदे कमेंट्स पास करने लगा। मुझे बोला तुम तो बहुत खूबसूरत हो। पर मैं तुझे काम क्यों दूं। मैंने बोला, इसके बदले क्या चाहतो हो सर। मैं एक्टिंग अच्छी करती हूं।'

जयश्री कहती हैं, 'उसने बोला एक्टिंग से काम नहीं चलता है। जो मैं बोलूंगा। जो मैं करूंगा। वो तुझे करना पड़ेगा। मुझे बहुत गुस्सा आया। ऐसा लगा कि उधर ही जाकर मर्डर करूं या क्या करूं। मैं वहां से निकल आई।'

बता दें कि साजिद खान पर उनकी एक्स असिस्टेंट सलोनी चोपड़ा ने अरोप लगाया था। इसके अलावा जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने भी अश्लील बातें करने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। डिंपल पॉल, एक्ट्रेस आहना कुमरा, एक्ट्रेस मंदाना करीमी, एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा, दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान और एक्ट्रेस सिमरन सूरी भी पीड़िता की लिस्ट में शामिल हैं। सभी ने अपनी तरफ से फिल्ममेकर के खिलाफ सबूत भी पेश किए थे, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत