न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मेघना ने बताया ‘राजी’ से कैसे अलग है ‘सैम बहादुर’, फातिमा के लिए ऐसा रहा इंदिराजी के रोल का अनुभव

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। हर किसी को इसके रिलीज होने का इंतजार है। यह 1 दिसंबर को बड़े...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 6:29:43

2 News : मेघना ने बताया ‘राजी’ से कैसे अलग है ‘सैम बहादुर’, फातिमा के लिए ऐसा रहा इंदिराजी के रोल का अनुभव

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। हर किसी को इसके रिलीज होने का इंतजार है। यह 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसमें विक्की भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर मशहूर गीतकार गुलजार की बेटी मेघना गुलजार हैं। ये दुसरी बार है कि जब मेघना और विक्की एक साथ काम करेंगे। दोनों ने इससे पहले 'राजी' में काम किया था।

मेघना ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'सैम बहादुर' कैसे 'राजी' से अलग है? मेघना ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा कि ‘राजी’ में आलिया भट्ट एक गुप्त भारतीय जासूस ‘सहमत’ का किरदार निभाती हैं, जो एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी कर लेती हैं। हालांकि 'सैम बहादुर' में किसी को खलनायक बनाने की कोई गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने दुश्मन का अपमान किए बिना देश की रक्षा की। उन्होंने 93000 बंदियों के साथ मानवता और सम्मान के साथ व्यवहार किया, जिसका एक सैनिक हकदार होता है। फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान मानेकशॉ की कहानी दिखाई गई है। उन्हें फील्ड मार्शल का पद हासिल करने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी होने का गौरव प्राप्त है।

meghna gulzar,director meghna gulzar,raazi,sam bahadur,vicky kaushal,fatima sana shaikh,indira gandhi,alia bhatt

‘सैम बहादुर’ से नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा : फातिमा सना शेख

'सैम बहादुर' में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फातिमा दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा करती दिखेंगी। फातिमा ने इसमें काम करने का अनुभव साझा किया है। फातिमा का मानना है कि ऐसी कहानी लोगों को बताई जानी चाहिए। उम्मीद है कि युद्ध नायक पर आधारित यह फिल्म नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी। फातिमा ने कहा कि फिल्म तमाम दर्शकों तक पहुंचेगी और लोगों को प्रेरित करेगी।

एक पूरी पीढ़ी सैम मानेकशॉ के बारे में नहीं जानती। मैं भी नहीं जानती थी। फिल्मों के जरिए आप वास्तविक जीवन के नायकों की खोज करते हैं। कभी-कभी आपको यह यकीन दिलाने में किसी और की जरूरत होती है कि ये वो कहानी है, जिसे लोगों को बताना जरूरी है और ऐसा करना साहसिक काम है।

यह एक बेहद अहम किरदार है, यह एक जिम्मेदारी है जिसे आप ले रहे हैं और एक बड़ा जोखिम है। मैं इंदिराजी के किरदार को निभाते हुए लकी फील कर रही हूं। लेकिन, ईमानदारी से कहूं तो मुझे खुद पर यह यकीन कर पाने में काफी समय लगा कि मैं इसे निभा सकती हूं। मेघना मुझे लेकर सुनिश्चित थीं लेकिन मैं नहीं हो पा रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे