न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MEGA SCOOP: पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और रजनीकांत, बनेगी भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

गलियारों में बहती हवाओं ने अब पूर्ण तरह से घोषित कर दिया है कि एटली भारतीय सिनेमा के शीर्ष दो सुपरस्टार - सलमान खान और रजनीकांत को एक साथ लाकर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 1:24:57

MEGA SCOOP: पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और रजनीकांत, बनेगी भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

पिछले कुछ दिनों से दक्षिण के ख्यातनाम निर्देशक एटली की सलमान खान के साथ फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चाओं का दौर जारी है। गलियारों में बहती हवाओं ने अब पूर्ण तरह से घोषित कर दिया है कि एटली भारतीय सिनेमा के शीर्ष दो सुपरस्टार - सलमान खान और रजनीकांत को एक साथ लाकर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण का दक्षिण भारत का ख्यातनाम प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स करने जा रहा है। एटली पिछले दो सालों से सलमान खान के साथ इस फिल्म को लेकर बातचीत करते रहे हैं। अब उन्होंने इस फिल्म के लिए रजनीकांत को भी तैयार कर लिया है। रजनीकांत के सन पिक्चर्स के साथ पारिवारिक रिश्ते हैं, जिनकी किसी फिल्म को रजनीकांत ना नहीं कहते हैं। जब हम सबसे बड़े सितारों के कोलाब्रेशन के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सलमान खान और शाहरुख खान का नाम आता है, लेकिन एटली जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह कुछ ऐसा है जिसकी कल्पना भी ज़्यादातर लोग नहीं कर सकते।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर सलमान खान, रजनीकांत और एटली की आगामी महीने एक मुलाकात होने जा रही है। एटली को रजनीकांत और सलमान खान दोनों को साथ लाने का भरोसा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि यह दोनों सितारे उनकी फिल्म का कथानक सुनने के बाद एक साथ काम करने को तैयार हो जाएंगे।

हालांकि इस फिल्म को अभी तक कोई शीर्षक नहीं दिया गया है, लेकिन निर्माता इसे 2024 के अंत तक फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। ट्रेड सोर्स का कहना है कि सलमान खान का लक्ष्य सिकंदर को खत्म करने के बाद एटली की फिल्म शुरू करना है। दूसरी ओर सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म कुली के बाद इस पर काम करेंगे। यह पीढ़ियों तक याद रखने वाला कोलब्रेशन है।

ज्ञातव्य है कि एटली ने पिछली बार शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म निर्देशित की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी सिनेमा की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1100 करोड़ का कारोबार करके एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है और अब वह सलमान और रजनीकांत के साथ इसे और भी ऊंचा उठाने की योजना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका