न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह एक्ट्रेस 4 साल से मांग रही हैं प्रोड्यूसर से पैसे, YRKKH फेम हिना से पिता ने लिया था यह वादा

एक्ट्रेस मीरा देवस्थले ने टीवी शो 'उड़ान' में ‘चकोर’ का किरदार निभाकर दर्शकों का खूब प्यार लूटा था। इसके बाद उन्हें कई शो में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 11:54:52

2 News : यह एक्ट्रेस 4 साल से मांग रही हैं प्रोड्यूसर से पैसे, YRKKH फेम हिना से पिता ने लिया था यह वादा

एक्ट्रेस मीरा देवस्थले (28) ने टीवी शो 'उड़ान' में ‘चकोर’ का किरदार निभाकर दर्शकों का खूब प्यार लूटा था। इसके बाद उन्हें कई शो में काम करने का मौका मिला। इस बीच मीरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रही, जिसमें उन्होंने एक शो के निर्माता पर गंभीर आरोप लगाया है। मीरा ने बताया कि प्रोड्यूर ने अब तक उनकी फीस नहीं दी है और वह पिछले 4 साल से पैसे मांग रही हैं। मीरा ने बुधवार (5 जून) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक न्यूज की पोस्ट शेयर की।

इसके साथ उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करने वाला लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा। मीरा ने इस पोस्ट में लिखा, “महेश पांडे प्रोडक्शंस 4 साल हो गए हैं अब। 'विद्या' के बाद प्रोडक्शन हाउस ने 'गुप्ता ब्रदर्स' शो का निर्माण किया। आपने खुद एक प्रमुख GEC चैनल पर प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर काम किया। प्रोडक्शन हाउस में लगातार काम हो रहा है। कोई छूट नहीं मांगना, बल्कि 4 साल से मेरा बकाया नहीं दिया गया और इसके लिए मुझसे भीख मांगने पर मजबूर कर देना, यह पूरी तरह से उत्पीड़न है।

4 साल पहले काटे गए TDS का भुगतान अब भी सरकार को नहीं किया गया। मुझे मेरी मेहनत की कमाई देकर कोई एहसान नहीं कर रहे। शिकायत करने वाली सिर्फ मैं ही एक नहीं हूं, लेकिन मैंने मीडिया से इस बारे में बात की इसीलिए मैं ही नजर आई।” गौरतलब है कि मीरा का यह शो साल 2020 में बंद हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीरा ने CINTAA में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, निर्माता महेश पांडे ने मीरा के आरोपों पर कहा है कि साल 2020 में शो बंद होने के बाद मुझे 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। मैं मीरा को 83 लाख रुपए का भुगतान कर चुका हूं। अब उनके सिर्फ 3 लाख रुपए ही बकाया रह गए हैं। बता दें कि मीरा को आखिरी बार सीरियल 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' में देखा गया था।

प्रोड्यूसर ने यह बताया था हिना खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हटाने का कारण

एक्ट्रेस हिना खान (36) को स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (YRKKH) से घर-घर में पहचान मिली थी। हिना ने इस शो में कई सालों तक काम किया लेकिन मेकर्स संग लड़ाई के बाद इसे अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो हिना और मेकर्स के बीच बहुत ज्यादा मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद प्रोड्यूसर राजन शाही ने उन्हें शो छोड़ने के लिए कह दिया था।

कुछ समय पहले राजन ने बताया था की हिना को शो से निकालने का कारण था। हिना को इस बात से जलन होने लगी थी की शिवांगी जोशी को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिल रहा है। ऐसे में हिना ने शूटिंग करने से मना कर दिया था जिसके बाद मैंने उन्हें शो से जाने के लिए कहा था। अब हिना ने गलाटा इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने आज तक उनके लिए कुछ नहीं बोला, लेकिन पता नहीं सामने वाले ऐसा क्यों कर रहे हैं।

जब मैंने शो छोड़ा तो मेरे पिता काफी दुखी थे। ऐसे में उन्होंने मुझसे वादा मांगा कि मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगी चाहे कुछ भी हो जाए। मेरे पिता नहीं रहे और अब मैं उनको दिया हुआ यह वादा नहीं तोड़ सकती हूं। मैं मेकर्स की रस्पेक्ट करती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे एक्टिंग में पहला ब्रेक दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क