न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका-परिणीति की बहन इस जगह करेंगी शादी, अरबाज की शादी पर पिता सलीम खान ने दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह लॉन्ग टाइम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 6:37:14

2 News : प्रियंका-परिणीति की बहन इस जगह करेंगी शादी, अरबाज की शादी पर पिता सलीम खान ने दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी। अब मीरा की शादी की लोकेशन को लेकर जानकारी सामने आई है। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक मीरा की शादी राजस्थान में होगी। पहले कहा जा रहा था कि वह मुंबई में शादी करेंगी, लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने विवाह स्थल के लिए राजस्थान को चुना है।

बता दें कि पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड सितारों के लिए राजस्थान वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में फर्स्ट चोइस बन चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा को किसी को लंबे समय से डेट कर रही हैं और उनका बॉयफ्रेंड न तो फिल्म और न ही टीवी इंडस्ट्री से है। दोनों फरवरी में शादी करेंगे। बॉयफ्रेंड के बारे में अभी ज्यादा पता नहीं चला है। मीरा राजस्थान जाकर शादी का वेन्यू सलेक्ट करेंगी।

वह 29 दिसंबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म ‘सफेद’ के प्रमोशन से फ्री होते ही राजस्थान जाएंगी। मीरा शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अभी मैरिज डेट घोषित नहीं हुई है। मीरा ने शादी की जानकारी कुछ करीबी को ही दी है। उल्लेखनीय है कि मीरा ने हाल ही में प्रियंका और परिणीति के लिए कहा था कि उन्होंने उनकी फिल्म इंडस्ट्री में कोई मदद नहीं की और न उन्होंने मांगी।

meera chopra,actress meera chopra,priyanka chopra,parineeti chopra,meera chopra marriage,salim khan,arbaaz khan,shura khan

मैं अरबाज-शूरा के लिए खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया : सलीम खान

सलमान खान के छोटे भाई 56 वर्षीय अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह कर लिया। यह शादी अरबाज की बहन अर्पिता खान के मुंबई स्थित घर में हुई, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अरबाज और शूरा ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है, तो अब एक्टर के पिता दिग्गज लेखक सलीम खान ने दोनों की शादी पर बात की।

पिछले दिनों 88 साल के हुए सलीम ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने शादी करने का फैसला किया। मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी के संबंध में कोई बातचीत हुई थी तो सलीम ने कहा कि मुझे नहीं लगता चर्चा की जरूरत थी। वह अपने निर्णय खुद ले सकता है। मेरी अनुमति की आवश्यकता नहीं। अगर वह खुश हैं तो कोई बात मायने नहीं रखती।

अरबाज ने मुझसे बस इतना कहा था कि वह शादी करने जा रहे हैं और मुझे यह ठीक लगा। मैं मानता हूं कि किसी के जीवन में हस्तक्षेप न करना ही बेहतर होता है क्योंकि इससे समस्याएं पैदा होती हैं। अरबाज ने परिवार के साथ-साथ अपने केवल करीबी दोस्तों को बुलाया था। यह बहुत ही निजी समारोह था, जिसमें मौजूद सभी लोग इस जोड़े के लिए खुश थे। गौरतलब है कि यह अरबाज की दूसरी शादी है। उनका मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम