न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका-परिणीति की बहन मीरा ने बताया मैरिज प्लेस और मंथ, मन्नारा ने मुनव्वर से की माफी की मांग

एक्ट्रेस प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा जल्द ही जिंदगी की नई पारी शुरू करने वाली हैं। मीरा भी विवाह बंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 11:47:53

2 News : प्रियंका-परिणीति की बहन मीरा ने बताया मैरिज प्लेस और मंथ, मन्नारा ने मुनव्वर से की माफी की मांग

एक्ट्रेस प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा जल्द ही जिंदगी की नई पारी शुरू करने वाली हैं। मीरा भी विवाह बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। खुद मीरा ने यह बात कही है। मीरा ने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के साथ बातचीत में शादी की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शादी मार्च में है। मीरा सचमुच शादी कर रही है। हमने मार्च के महीने में एक तारीख तय कर ली है और हम राजस्थान में शादी करेंगे।

हालांकि मीरा ने अपने दूल्हे की पहचान सीक्रेट रखी। मीरा ने कहा कि मेरे सपनों के राजकुमार के बारे में खुलकर बात करना जल्दबाजी होगी। शादी के बारे में और जानकारी फाइनल होते ही साझा की जाएगी। मैंने प्रियंका और उनके पति निक जोनस को निमंत्रण भेजा है। हालांकि वे अपने वर्क कमिटमेंट के कारण समारोह में शामिल हो पाएंगे या नहीं, यह उन पर निर्भर करता है।

इससे पहले सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में मीरा ने कहा था कि उनका प्रियंका और परिणीति के साथ हमेशा दूर का रिश्ता रहा है। मीरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। मीरा ने साल 2016 में शरमन जोशी की फिल्म '1920 लंदन' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। मीरा आखिरी बार संदीप सिंह के डायरेक्शन वाली फिल्म 'सफेद' में नजर आई थीं।

meera chopra,actress meera chopra,meera marriage,parineeti chopra,priyanka chopra,mannara chopra,munawar faruqui,bigg boss 17,bb 17

‘बिग बॉस 17’ में मन्नारा और मुनव्वर में दिखी थी मजबूत बोंडिंग

प्रियंका, परिणीति और मीरा चोपड़ा की कजिन सिस्टर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही खत्म हुए रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में लंबा सफर तय किया था। वह अंतिम दिन तक घर में थीं और सैकंड रनरअप रहीं। मन्नारा की जर्नी का एक मुख्य आकर्षण शो के विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी दोस्ती थी। मन्नारा जरूरत पड़ने पर शो में हमेशा मुनव्वर के लिए खड़ी रहीं।

मन्नारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मुनव्वर के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बताया और उन्हें अपना 'परिवार' कहा। मन्नारा ने कहा कि मुनव्वर मेरे लिए एक सच्चे दोस्त की तरह है और मैंने शो के दौरान उनकी खूब मदद की। हालांकि मन्नारा तब हैरान रह गईं जब उन्हें पता चला कि मुनव्वर ने कमेंट किया है कि एक एपिसोड के दौरान मन्नारा के किस के बाद वे काफी अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे थे।

मन्नारा ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए मांग की कि अगर मुनव्वर ने उन पर ऐसा अजीब कमेंट किया है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही है। मन्नारा इस बयान की वजह से ट्रोल हो गईं। कुछ नेटिजंस ने मन्नारा द्वारा मुनव्वर को गार्डन एरिया में किस करने का प्रूफ भी दिया और लिखा, “दिवाली किस की क्लिप नहीं है, लेकिन उन्होंने मुनव्वर को एक बार किस किया है जब वे गार्डन एरिया में अकेले थे।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम