न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फ्रेंड्स’ के एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन, बॉलीवुड सितारे भी हुए दुखी, इधर-नेहा ने बेदी को यूं दी श्रद्धांजलि

मशहूर टेलीविजन सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में ‘चैंडलर बिंग’ का रोल निभाने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मैथ्यू का 54 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 1:46:57

2 News : ‘फ्रेंड्स’ के एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन, बॉलीवुड सितारे भी हुए दुखी, इधर-नेहा ने बेदी को यूं दी श्रद्धांजलि

मशहूर टेलीविजन सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में ‘चैंडलर बिंग’ का रोल निभाने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मैथ्यू का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई को सदमा पहुंचा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकार मैथ्यू के निधन पर शोक जता रहे हैं। मैथ्यू अमेरिका लॉस एंजेलिस शहर में अपने घर पर मृत पाए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैथ्यू शनिवार (28 अक्टूबर) को हॉट टब में डूब गए, जिसके कारण उनकी सांसें थम गईं। एक्टर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैथ्यू की एक फोटो शेयर कर शोक व्यक्त किया है। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी पोस्ट शेयर कर दुख जताया। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मैथ्यू की फोटो शेयर कर लिखा, “चैंडलर हमेशा रहेगा। मैं जानती हूं कि मेरे भी बुरे दिन होते हैं, लेकिन फिर मुझे याद आता है कि मेरे पास कितनी क्यूट स्माइल है।”

सिद्धार्थ मल्होत्रा, महेश बाबू, सामंथा रुथ प्रभु, सोफी चौधरी, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह, नुसरत भरुचा, मौनी रॉय, अर्जुन कपूर, राशि खन्ना ने भी मैथ्यू की स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि मैथ्यू ने पॉपुलर सिटकॉम 'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग का कैरेक्टर प्ले किया था। यह कैरेक्टर अपने फनी अंदाज के लिए जाना जाता है। यह करोड़ों लोगों का फेवरेट है। सोशल मीडिया पर इस सीरीज के कई वीडियो और मीम्स वायरल हैं।

matthew perry,hollywood actor matthew perry,friends,chandler bing,neha dhupia,bishan singh bedi,angad bedi

नेहा धूपिया ने ‘मामी फिल्म फेस्टिवल’ के दौरान बिशन सिंह बेदी को दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मुंबई में हाल ही शुरू हुए ‘जियो मामी फिल्म फेस्टिवल’ में अपने ससुर पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ नेहा भी MAMI फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। वह अपने ससुर को भी याद करती नजर आईं। नेहा ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। नेहा ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर बेदी को याद किया।

उल्लेखनीय है कि खेल जगत में जब खिलाड़ियों की मौत होती है तो खिलाड़ी मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। बता दें कि बेदी के निधन की खबर से क्रिकेट और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। शाहरुख खान से लेकर सुनील शेट्टी सहित कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है। पिता के निधन के बाद अंगद बेदी काफी दुखी हैं। वे अक्सर पिता के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहते थे।

बिशन सिंह बेदी अगस्त में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर और बेटे अंगद की फिल्म ‘घूमर’ में नजर आए थे। 24 अक्टूबर को बेदी परिवार ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी थी। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के करीबी सदस्यों के अलावा फिल्म और क्रिकेट जगत से शर्मिला टैगोर, कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका