न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मसाबा की बेबी शॉवर पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, यूपी टी20 लीग के उद्घाटन समारोह में थिरकीं कृति

दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। मसाबा इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Aug 2024 12:10:58

2 News : मसाबा की बेबी शॉवर पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, यूपी टी20 लीग के उद्घाटन समारोह में थिरकीं कृति

दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। मसाबा इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नए फैशन गोल्स भी सेट करती हैं। रविवार (25 अगस्त) को नीना गुप्ता और मसाबा के पति सत्यदीप मिश्रा ने एक ग्रैंड बेबी शावर पार्टी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पार्टी में सोनम कपूर, उनकी बहन रिया कपूर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।

सेलेब्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर कर मसाबा को बेस्ट विशेज दी हैं। सोनी ने तस्वीरें शेयर करने के साथ ही प्यारा सा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “जब आप दुनिया के सबसे प्यारे लोगों के साथ होते हैं तो किसी फिल्टर की जरूरत नहीं होती। मसाबा और सत्यदीप माता-पिता बनने जा रहे हैं, उन्हें अपने इस खूबसूरत सफर के लिए अनंत शुभकामनाएं।” मसाबा ने ब्राउन सॉलिड गाउन पहना था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो और मां बनने की खुशी देखी जा सकती है। इस मौके पर नीना ने बेटी-दामाद के लिए प्यारी सी स्पीच दी। रिया ने भी तस्वीरें शेयर करके मसाबा पर प्यार लुटाया है। बता दें कि मसाबा और सत्यदीप ने पिछले साल जनवरी में मुंबई में इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। वे नेटफ्लिक्स के शो 'मसाबा मसाबा' में काम करते हुए एक-दूसरे के करीब आए थे। यह मसाबा और सत्यदीप दोनों की ही दूसरी शादी है। मसाबा के पिता वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं।

यूपी टी20 लीग के उद्घाटन समारोह में कृति के साथ आयुष्मान व बादशाह ने भी दी प्रस्तुति

रविवार (25 अगस्त) को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग का आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह में एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस कृति सेनन ने दमदार प्रस्तुति दी। आयुष्मान ने जबरदस्त डांस परफोरमेंस दी। इसके बाद लाल ड्रेस में उतरे रैपर बादशाह ने अपनी चमक बिखेरी। बादशाह जैसे ही ‘तैनू काला काला चश्मा जच दा है...’ गाते हुए मैदान पर उतरे वैसे ही स्टेडियम में बैठे दर्शक झूमने लगे।

साथ ही ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे...’ से माहौल में और जान आ गई। इसके बाद कृति ने ‘बीड़ी जलइले...जिगर से पिया’ पर ठुमके लगाए, जिस पर वहां मौजूद लोग भी नाचने लगे। एक्टर अपारशक्ति खुराना के कार्यक्रम का संचालन किया। लीग का उद्घाटन बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया।

इस मौके पर लीग के ब्रांड अंबेसडर और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया, यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के एमडी उदय सिन्हा समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। सभी ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर लीग में हिस्सा ले रहीं सभी 6 टीमों के कप्तान भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री