न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस की बेटी ने फोटो शेयर कर की प्रेग्नेंसी की घोषणा, हर्षवर्धन ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। मसाबा ने पति सत्यदीप मिश्रा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Apr 2024 12:39:22

2 News : इस एक्ट्रेस की बेटी ने फोटो शेयर कर की प्रेग्नेंसी की घोषणा, हर्षवर्धन ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। मसाबा ने पति सत्यदीप मिश्रा संग फोटो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी। इस दौरान मसाबा का बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा था। मसाबा और सत्यदीप ने पिछले साल शादी की थी और अब जल्द ही वे बच्चे का वेलकम करेंगे। मसाबा (34) ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रेग्नेंट फीमेल वाली इमोजी शेयर की। पोस्ट की लास्ट फोटो में मसाबा और सत्यदीप नजर आ रहे हैं। मसाबा रिलैक्सिंग मूड में पति के कंधों पर सिर रखे बैठी दिख रही हैं।

मसाबा ने कैप्शन में लिखा, “सभी समाचारों में-दो छोटे पैर हमारी ओर आ रहे हैं! कृपया प्यार, आशीर्वाद और केले के चिप्स (केवल नमक वाला) भेजें।” उन्होंने हैशटैग में लिखा, #babyonboard #mom&dad. मसाबा और सत्यदीप दोनों की ये दूसरी शादी है। मसाबा ने साल 2015 में प्रोड्यूसर मधु मंटेना के साथ शादी की थी। रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 2018 में उनका तलाक हो गया। सत्यदीप की पहली शादी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से हुई थी। साल 2013 में उनके रास्ते अलग हो गए।

अदिति ने हाल ही में एक्टर सिद्धार्थ के साथ शादी की है। मसाबा और सत्यदीप पिछले साल 27 जनवरी को विवाह बंधन में बंध गए थे। मसाबा, नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर रहे विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की थी, लेकिन रिलेशनशिप के दौरान ही नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। नीना ने मसाबा को अकेले ही पाला है।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को अक्सर कहा जाता है फ्लॉप एक्टर...

दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अक्सर ट्रोलिंग के शिकार होते रहते हैं। उन पर फ्लॉप एक्टर, बाप के पैसों पर पलने वाला टैग दिए जाते हैं। इस बीच हर्षवर्धन ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया। दरअसल हर्षवर्धन ने ट्विटर पर इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी की आलोचना करते हुए एक पोस्ट डाली और इसकी तुलना ‘पोंजी स्कीम’ से की। इस पर एक हेटर ने हर्षवर्धन को ट्रोल करते हुए लिखा, “कभी एक ढंग की फिल्म करले, कब तक अपने बाप के पैसे से स्नीकर्स खरीदता रहेगा।”

हर्षवर्धन ने करारा जवाब देते हुए लिखा, “मैं आपकी फ़िल्में कहां देख सकता हूं? आपने कितनी फिल्म की हैं? मैंने रे थार, भावेश जोशी और एके बनाम एके, मिर्जिया.. आप कौन हैं? एक अप्रासंगिक हारे हुए इंसान हैं जो ट्विटर पर जहर फैलाता है जिसने अरब के पैसे से अमीर बनने के बाद अपने देश का सपोर्ट करना बंद कर दिया।” हर्ष को पिछले साल जब शीर्ष इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम उनके आवास पर गए थे तब भी ट्रोल किया गया था। हर्ष ने बेकहम के साथ एक तस्वीर साझा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष