न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता का मजाक उड़ाने पर मसाबा ने रमीज को पढ़ाया पाठ, नाना ने वीडियो शेयर कर शख्स से मांगी माफी

एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की बेटी मसाबा पॉपुलर सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं। मसाबा अक्सर चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 6:26:10

2 News : पिता का मजाक उड़ाने पर मसाबा ने रमीज को पढ़ाया पाठ, नाना ने वीडियो शेयर कर शख्स से मांगी माफी

एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की बेटी मसाबा पॉपुलर सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं। मसाबा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर रमीज राजा पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें नसीहत दी है। रमीज हाल ही में एक शो के दौरान रिचर्ड्स के रंग को लेकर किए गए भद्दे कमेंट पर हंसते हुए दिखे। मसाबा इस बात से काफी खफा हैं।

मसाबा ने लिखा, “डियर रमीज राजा सर आपके पास ग्रेस नहीं है जो बहुत कम लोगों के पास होता है। मेरे पापा, मां और मेरे पास तो है, लेकिन आपके पास नहीं। पाकिस्तान में नेशनल टीवी पर आपको उस बात पर हंसते हुए देखकर दुख हो रहा है, जिस पर लगभग 30 साल पहले दुनिया ने हंसना बंद कर दिया था। भविष्य में कदम बढ़ाएं। हम तीनों यहां सिर उठाकर हैं।

दरअसल एक शो के दौरान होस्ट एक कॉमेडियन से पूछते हैं कि क्या वह क्रिकेट देखती हैं तो इस पर वह कहती हैं, मैं क्रिकेट मैच देखती हूं और मेरा दिल तब बहुत टूटा था जब विवियन, नीना गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में थे। मैंने तब कुछ लाइन्स लिखी थी कि जो लड़कियां खुद को कहती हैं मलिका ए आलिया, उनको फिर मिलता है कालिया। शो में मौजूद रमीज इस जोक पर जोर से हंस पड़े।

कुछ दिनों पहले इसी तरह पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि मेरी राय में, हमारा वास्तव में खिलाड़ियों को सुधारने और आगे बढ़ाने का इरादा नहीं है। ऐसा कभी नहीं होगा जैसे अगर आपको लगता है कि मैं एक अच्छे स्वभाव वाले और नैतिक बच्चे के लिए ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा। तो आपको पहले अपने इरादों को मजबूत करना होगा। हालांकि बवाल मचने पर रज्जाक ने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी।

नाना पाटेकर ने शख्स को मारा था थप्पड़, अब ऐसे दी सफाई

एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद नाना को खूब ट्रोल किया गया। फैंस ने नाना की इस हरकत के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाई। हालांकि अब नाना ने इस बात पर सफाई भी दी है। फैंस की बातों से परेशान होकर नाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।नाना ने बताया कि मूवी में इस तरह का सीन है। उसी की शूटिंग के दौरान यह शख्स अचानक से उनके पास पहुंच गया जिसे उन्होंने टीम का हिस्सा समझकर सिर पर थप्पड़ जड़ दिया। बाद में समझ आया कि यह शख्स कोई और था।

उन्होंने कहा कि हमने कभी भी किसी को फोटो के लिए ना नहीं बोला, यहां कई सारे लोगों ने हजारों फोटो खींचे भी होंगे घाटों पर और सड़कों पर लेकिन यह गलती से हो गया हमको मालूम नहीं वो कहां से आया अगर कोई गलतफहमी है तो माफ कर दो भाई हम ऐसे किसी को मारते नहीं आज तक ऐसा हमने किया नहीं। दूसरी ओर, उस युवक ने खुद को नाना का बहुत बड़ा फैन बताया है। उसका कहना है कि उसकी काफी बेइज्जती हुई और थप्पड़ के बाद किसी ने उसे दोबारा नहीं बुलाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे