न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

32 साल के इस एक्टर ने कराई अपनी मां की दूसरी शादी, शम्मी कपूर व गीता बाली के बेटे इस उम्र में हुए ग्रेजुएट

मराठी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर सिद्धार्थ चांडेकर की मां सीमा चांडेकर ने दूसरी शादी कर ली है। सिद्धार्थ ने बुधवार (23 अगस्त) को सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 11:55:08

32 साल के इस एक्टर ने कराई अपनी मां की दूसरी शादी, शम्मी कपूर व गीता बाली के बेटे इस उम्र में हुए ग्रेजुएट

मराठी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर सिद्धार्थ चांडेकर की मां सीमा चांडेकर ने दूसरी शादी कर ली है। सिद्धार्थ ने बुधवार (23 अगस्त) को सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए शादी की तस्वीर भी शेयर की है। 32 वर्षीय सिद्धार्थ ने मां को शुभकामनाएं दी हैं। सिद्धार्थ ने लिखा, "दूसरी पारी मुबारक हो मां! आप भी एक साथी चाहती हैं, आप अपने बच्चों से अलग एक दुनिया चाहती हैं। आप एक अलग स्वतंत्र खूबसूरत दुनिया चाहती हैं, मुझे कभी इस बात का अहसास ही नहीं हुआ। अकेले रहने में कितना वक्त लगता है।

तू अब तक सबके बारे में सोचती रही। तूने सभी के लिए अपने पैर घिसे हैं। अब जरा अपने और अपने नए साथी के बारे में सोचें। आपके बच्चे हमेशा आपके साथ खड़े हैं। आपने धूमधाम से मेरी शादी की, अब मैं आपकी शादी करा रहा हूं। मेरी जिंदगी की एक और खूबसूरत शादी। मेरी मां की। आई लव यूं मां। हैप्पी मैरिड लाइफ।"

आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने हिंदी फिल्मों और शो में भी काम किया है। साल 2008 में उन्होंने 'हमने जीना सीख लिया' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। उनका मराठी डेब्यू 2010 में फिल्म 'जेंदा' से हुआ था। उन्होंने 'सिटी ऑफ़ ड्रीम्स' जैसी वेब सीरीज में काम किया है। उनकी शादी 'बिल्लू' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं मराठी एक्ट्रेस मिताली मयेकर से हुई है।

siddharth chandekar,marathi actor siddharth chandelkar,siddharth mother marriage,shammi kapoor,geeta bali,aditya raj kapoor

आदित्य राज कपूर ने IGNOU से इस विषय में ली डिग्री, हुए सैकंड डिवीजन पास

शम्मी कपूर और गीता बाली अपने जमाने के मशहूर एक्टर थे। इस प्यारे कपल ने खूब नाम कमाया। आज भी लोग इनकी फिल्मों पर खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इस बीच उनके बेटे आदित्य राज कपूर को लेकर एक खबर सामने आई है। आदित्य ने 67 साल की उम्र में ग्रेजुएशन पूरी कर ली है।

आदित्य ने डिग्री के साथ फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने जीवन में शिक्षा के महत्व को बहुत देर से जाना। आदित्य ने सफलता का श्रेय बेटी तुलसी को दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसा उन्होंने अपनी मां के लिए किया है। आदित्य फिलॉसोफी ऑनर्स में सैकंड डिवीजन से पास हुए हैं। आदित्य ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि मैंने ग्रेजुएशन की डिग्री इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से ली है।

मेरे पास पढ़ाई के मौके थे और मैंने कभी उनका फायदा नहीं उठाया। इन सालों में मुझे गलती का एहसास हुआ लेकिन ये काफी नहीं था। जब मैंने अपने भीतर खालीपन महसूस किया तभी मुझे शिक्षा के महत्व का एहसास हुआ। दो हफ्ते पहले मैं 59.67% नंबर के साथ पास हुआ था। इग्नू बहुत सहयोगी रहा है। उनके पास गोवा में एक क्षेत्रीय निदेशक है, जो बहुत मददगार है।

आदित्य एक बिजनेसमैन हैं और गोवा में रहते हैं। बता दें कि आदित्य के एक बहन कंचन भी हैं। साल 1965 में गीता बाली की मृत्यु हो गई थी। फिर 1969 में शम्मी ने नीला देवी गोहिल से शादी की। शम्मी का 80 साल की उम्र में 2011 में निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार