न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Sad News : लक्ष्मीकांत के बड़े भाई दिग्गज एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन, इधर-इस कॉमेडियन की हार्ट अटैक से मौत

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। मराठी फिल्मों के दिग्गज एक्टर रवींद्र बेर्डे का बुधवार (13 दिसंबर) को कैंसर के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 1:09:04

2 Sad News : लक्ष्मीकांत के बड़े भाई दिग्गज एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन, इधर-इस कॉमेडियन की हार्ट अटैक से मौत

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। मराठी फिल्मों के दिग्गज एक्टर रवींद्र बेर्डे का बुधवार (13 दिसंबर) को कैंसर के कारण निधन हो गया। उन्हें 2 दिन पहले ही दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें वापस घर लाया गया। रवींद्र लंबे अरसे से कैंसर से पीड़ित थे। वे 78 साल के थे। रवींद्र की मौत की खबर मिलते ही मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

रवींद्र के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं। रवींद्र मशहूर कॉमेडियन लक्ष्मीकांत बेर्डे के बड़े भाई थे। मैंने प्यार किया व हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले लक्ष्मीकांत ने 50 साल की उम्र में ही साल 2004 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी किडनी खराब हो गई थी। बहरहाल रवींद्र की बात करें तो उन्होंने 300 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया।

इनमें ‘चंगू मंगू’, ‘धमाल बाबल्या गणप्याची’, ‘एक गाडी बाकी अनाडी’, ‘खतरनाक’, ‘होऊन जाऊदे’, ‘हमाल दे धमा’, ‘थरथराट’, ‘धडाकेबाज’, ‘गंमत जंमत’, ‘झपाटलेल्या’ जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। उनकी जोड़ी को अशोक सराफ, विजय चव्हाण, महेश कोठारे संग खूब पसंद किया गया। रवींद्र ‘सिंघम’ सहित कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आए थे। रवींद्र ने साल 1965 में थिएटर में कदम रखा।

marathi actor ravindra berde,marathi comedian santosh chordia,ravindra berde,ravindra berde passes away,comedian santosh chordia,santosh chordia death

कॉमेडियन संतोष चोरड़िया ने 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन संतोष चोरड़िया का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके हार्ट अटैक आया था। संतोष समाजसेवी होने के साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय थे। संतोष के परिवार में एक भाई, एक बेटा अजिंक्य और बेटी अपूर्वा है। संतोष की अचानक मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

संतोष पिछले 38 सालों से टेलीविजन, फिल्मों और थिएटर में काम कर फैंस का दिल जीत रहे थे। उन्हें 'जीना इसी का नाम' और 'फूल 2 धमाल' जैसे टीवी शो में शानदार एक्टिंग के लिए खूब तारीफें मिली थीं। संतोष ने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी कला का परचम लहराया और वाहवाही लूटी। अभिनेता ने 15 हजार से अधिक थिएटर्स में काम भी किया।

सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच, संतोष की अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे उन्होंने 8 दिसंबर को शेयर किया था। संतोष की यह पोस्ट मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जूनियर महमूद के लिए थी। संतोष ने वीडियो साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 67 वर्षीय महमूद के कैंसर था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश