न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस के बेबी शॉवर में पहुंचे कई टीवी स्टार्स, सनी व बॉबी ने अपनी मां को यूं किया बर्थडे विश

‘मधुबाला’ फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर में जल्द ही खुशियों की बरसात होगी। दृष्टि मां बनने वाली हैं। दृष्टि प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 7:22:19

2 News : इस एक्ट्रेस के बेबी शॉवर में पहुंचे कई टीवी स्टार्स, सनी व बॉबी ने अपनी मां को यूं किया बर्थडे विश

‘मधुबाला’ फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर में जल्द ही खुशियों की बरसात होगी। दृष्टि मां बनने वाली हैं। दृष्टि प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। दृष्टि ने अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की उपस्थिति में बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। इसमें कई सेलेब्रिटी शामिल हुए। दृष्टि ने इस खास मौके की झलक फैंस को दिखाई है। इन तस्वीरों में दृष्टि जश्न मनाती नजर आ रही हैं। इस जश्न में पॉप एल्बम की वीवा गर्ल भी शामिल हुई। दृष्टि भी इस गर्ल गैंग का पार्ट थीं।

बेबी शॉवर में ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ फेम एक्टर नकुल मेहता और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘अंजलि मेहता’ का किरदार निभा रहीं सुनयना फौजदार सहित अनेक टीवी स्टार्स शामिल हुए। इस स्पेशल डे का ड्रिमी डेकोर व्हाइट कलर से सजा हुआ था। दृष्टि बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। दृष्टि ने अपने हजबैंड नीरज के साथ भी पोज दिए। दृष्टि ने नीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लंबे बालों को खुला छोड़ा है। चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। साथ ही अपने आउटफिट को व्हाइट फ्लैट्स के साथ कंप्लीट किया है।

पार्टी का थीम कलर गुलाबी और नीला था। इसमें एक केक भी देखा जा सकता है। बता दें कि दृष्टि ने अपने करिअर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो 'सईयां दिल में आना रे', 'हमको आज कल है', 'तेरी मेरी नजर की डोरी' और 'नचले सोनियो तू' से की थी। उन्होंने 2007 में 'दिल मिल गए' से टीवी डेब्यू किया। दृष्टि 'गीत-हुई सबसे पराई', 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून', 'झलक दिखला जा 7', 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे शो का हिस्सा रही हैं। दृष्टि को अंतिम बार 2023 की वेब सीरीज 'दुरंगा' में देखा गया था।

सनी और बॉबी देओल ने मां के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का आज रविवार (1 सितंबर) को जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्टर सनी देओल और बॉबी देओल ने अपनी मां पर जमकर प्यार लुटाया है। दोनों भाइयों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मां को बर्थडे विश किया है। उन्होंने मां के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर भावनाएं व्यक्त कीं। सनी ने इंस्टाग्राम पर मां के के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ममा।” बॉबी ने मां के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी दुनिया को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां।” बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1953 में प्रकाश कौर से शादी रचाई थी। तब धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। धर्मेंद्र और प्रकाश के सनी व बॉबी के अलावा दो बेटियां विजेता और अजीता भी हैं। फिल्मों में काम करने के दौरान धर्मेंद्र एक्ट्रेस हेमा मालिनी के करीब आ गए और फिर दोनों साल 1980 में विवाह बंधन में बंध गए।

उनके दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग खत्म की है। इसमें सनी के बेटे करण, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी हैं। दूसरी ओर बॉबी की अपकमिंग फिल्म ‘कंगुवा’ है। इसमें वह ‘एनिमल’ की जैसे एक बार फिर विलेन के रोल में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री