न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जोनर्स ब्रदर्स के लिए रखी गई वेलकम पार्टी में पहुंचे ये सितारे, बी प्राक ने वीडियो शेयर कर हादसे पर जताया दुख

सोशलाइट नताशा पूनावाला ने शनिवार (27 जनवरी) की रात मुंबई में जोनस ब्रदर्स के लिए ग्रैंड वेलकम पार्टी रखी। इसमें ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 2:01:18

2 News : जोनर्स ब्रदर्स के लिए रखी गई वेलकम पार्टी में पहुंचे ये सितारे, बी प्राक ने वीडियो शेयर कर हादसे पर जताया दुख

सोशलाइट नताशा पूनावाला ने शनिवार (27 जनवरी) की रात मुंबई में जोनस ब्रदर्स के लिए ग्रैंड वेलकम पार्टी रखी। इसमें ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस अपने दोनों भाइयों केविन और जो के साथ पहुंचे। पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। निक को भाइयों के साथ नताशा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। निक ने लाइट येलो कलर का प्रिंटेड बेज को-ऑर्ड सेट पहना था। उन्होंने व्हाइट शूज कैरी किया। जो जोनस ने डेनिम-ऑन-डेनिम लुक चुना।

केविन जोनस ने जैकेट और ब्लू जींस के साथ इसे कैजुअल रखा। एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ ब्लैक आउटफिट पहनकर पहुंचीं। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने गोल्डन डिटेल्स वाला ब्लैक सूट पहना था। उनके साथ पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी थें। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पिंक शर्ट और ब्लैक स्कर्ट में बिजलियां गिरा रही थीं।

एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने गोल्डन हाई हील्स के साथ ब्लू डेनिम में महफिल लूट ली। सोशल मीडिया स्टार स्टार किड्स के दोस्त ओरी, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ, एक्टर ईशान खट्टर ने भी पार्टी में शिरकत की।

jonas brothers,nick jonas,welcome party,madhuri dixit,sonam kapoor,priyanka chopra,singer b praak,b praak,kalkaji mandir

कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए पहुंचे थे सिंगर बी प्राक, हादसे में गई महिला की जान, 17 घायल

दिल्ली के मशहूर कालकाजी मंदिर में शनिवार (27 जनवरी) रात जाने-माने सिंगर बी प्राक जागरण करने पहुंचे थे। प्राक को देखने के लिए भीड़ उमड़ गई। अचानक स्टेज टूटकर गिर गया और एक बड़ी अनहोनी हो गई। हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बीच प्राक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना पर दुख जताया है।

प्राक ने कहा, “बहुत ही दुख हुआ और बहुत ही मायूस हूं मैं। बहुत ही दुखी हूं और दुखी मन से आज मुझे ऐसा लग रहा है क्योंकि पहली बार मैंने ऐसा देखा है अपने सामने होता हुआ। जहां पर मैं गा रहा हूं, कालकाजी मंदिर में आज जो भी हुआ बहुत ही दुख की बात है और जिनको भी लगी, जिनको भी चोट आई हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हों और बहुत जल्द ही ठीक हो जाएं। मैं आगे से यही कहूंगा कि मैनेजमेंट बहुत जरूरी है।

मैनेजमेंट ने वहां लोगों को बड़ा समझाया कि आप पीछे हो जाइए लेकिन ये आप सब लोगों का मां के लिए प्यार है मेरे लिए प्यार है पर हमें आगे से बहुत ध्यान रखना है, बच्चों का बुजुर्गों का सभी लोगों का क्योंकि जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है इस दुनिया में और न कभी हो सकता है। तो हमे इसका बहुत ध्यान रखना है कि कभी किसी की जान को न बने और मैं फिर से आऊंगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम