न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘खेल खेल में’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई सितारे, हिना ने पहना अपने ही बालों का विग, शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की पूरी टीम काफी दिनों से इसके प्रमोशन में जुटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Aug 2024 12:09:39

2 News : ‘खेल खेल में’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई सितारे, हिना ने पहना अपने ही बालों का विग, शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की पूरी टीम काफी दिनों से इसके प्रमोशन में जुटी हुई थी। अक्षय की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं, ऐसे में उन्हें इससे काफी उम्मीदें हैं। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म आज गुरुवार (15 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इससे पहले बुधवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने इसमें शिरकत की। फिल्म में मेन रोल कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू बोल्ड अंदाज में पहुंचीं।

तापसी ने नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ लुक को और आकर्षक बनाया। जून में विवाह बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ काफी खुश लग रहे थे। उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। फिल्म में काम कर रहीं एक्ट्रेस वाणी कपूर सूट-पैंट में नजर आईं। स्क्रीनिंग का आनंद उठाने के लिए एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और फिल्ममेकर जैकी भगनानी भी पहुंचे। दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

रकुल ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी, जबकि जैकी ने सिंपल डार्क पिंक कलर की शर्ट और ट्रांसपेरेंट फ्रेम वाले चश्मे के साथ खुद को स्टाइल किया। ‘खेल खेल में’ फिल्म का हिस्सा एक्टर फरदीन खान, अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल व अभिनेता एमी विर्क भी मौजूद थे। इनके अलावा शशि रंजन, अनु रंजन, गौरव मनवाने, सुजैन खान, अर्सलान गोनी, डोनल बिष्ट, ऋषभ साहनी, पलक मुच्छल, पलाश मुच्छल व लेखक मुदस्सर अजीज सहित कई हस्तियां इवेंट में दिखीं।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान, बीमारी का हिम्मत से कर रहीं सामना

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान इस समय जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं। वह अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को लगातार अपडेट दे रही हैं। मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हिना का इलाज चल रहा है। हिना ने कीमोथेरेपी के दौरान वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके बाल काफी झड़ रहे थे।

तब उन्होंने अपने सारे बाल कटवा लिए। अब हिना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह विग पहनती हैं। हिना वाइट क्रॉप टॉप, ब्लैक एंड वाइट पोल्का डॉट जैकेट और बेज कलर के ट्राउजर पैंट में नजर आईं। हिना ने एक नोट लिखा और खुलासा किया कि विग उनके बालों से ही बना है। हिना ने लिखा, “जब मुझे पहली बार कैंसर के बारे में पता चला, तो मुझे पता था कि बाल झड़ जाएंगे।

जब मेरे बाल हेल्दी थे तो मैंने अपनी शर्तों पर बाल कटवाने का फैसला किया और इससे एक विग बनाने का फैसला किया, क्योंकि मुझे यकीन था कि इस मुश्किल समय में ये चीज मुझे आराम देगी। मेरी तरह जो अन्य महिलाएं कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं उन्हें भी यही ऑप्शन चुनना चाहिए क्योंकि इससे लड़ाई थोड़ी आसान हो जाएगी और उन्हें घर जैसा महसूस होगा। जब मैं विग पहनती हूं, तो ऐसा महसूस होता है कि मैं अपने बालों के साथ फिर से जुड़ गई हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क