न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय कपूर की प्री-बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये बड़े सितारे, प्रियंका के साथ कैटफाइट के बारे में करीना ने कहा...

एक्टर संजय कपूर 17 अक्टूबर को 58 साल के हो जाएंगे। संजय ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) रात अपने घर पर प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 7:17:21

2 News : संजय कपूर की प्री-बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये बड़े सितारे, प्रियंका के साथ कैटफाइट के बारे में करीना ने कहा...

एक्टर संजय कपूर 17 अक्टूबर को 58 साल के हो जाएंगे। संजय ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) रात अपने घर पर प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जहां बॉलीवुड के कई सितारे सेलिब्रेशन का हिस्सा रहे। सोशल मीडिया पर संजय के बर्थडे बैश की कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के साथ शिरकत की।

एक वीडियो में यह कपल गाड़ी में बैठा हुआ दिख रहा है। करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इस दौरान संजय की बेटी शनाया भी दिखीं। पार्टी में सैफ की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान सोहा डार्क ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। सोहा की बेस्ट फ्रेंड नेहा धूपिया भी उनके साथ दिखीं। इन तीनों के साथ संजय भी नजर आए। सभी ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए। नेहा के पति अंगद बेदी भी मौजूद थे।

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर को भी गाड़ी में स्पॉट किया गया। बता दें कि संजय वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर और दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। संजय की पहली फिल्म साल 1995 में आई प्रेम थी, जिसमें तब्बू उनके अपोजिट थीं। इसके बाद संजय ‘राजा’, ‘मोहब्बत’, ‘औजार’ सहित कई फिल्मों में नजर आए। उन्हें अनिल कपूर जैसी प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई। संजय ने 1997 में महीप संधू के साथ शादी की। उनके बेटी शनाया और बेटा जहान कपूर है।

sanjay kapoor,Kareena Kapoor,saif ali khan,soha,kunal khemu,neha dhupia,priyanka chopra,karan johar,catfight

करीना-प्रियंका ने करण के शो में एक-दूसरे पर किए थे जमकर कटाक्ष

एक दौर था जब करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा की कैटफाइट बॉलीवुड के सबसे चर्चित किस्सों में से एक थी। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये सिर्फ शाहिद कपूर की वजह से हुआ। अब सालों बाद करीना ने इस मामले का पूरा सच सामने रखा और प्रियंका के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। करीना ने हाल ही में मिड-डे के साथ बातचीत की।

करीना ने कहा कि 90 का दशक और 2000 इन सभी चीजों से भरा हुआ था। हर किसी की कैटफाइट हो रही थी। कुछ भी बोल दो और कैटफाइट। ये सब बकवास था। हालांकि उस समय हर कोई खुद को प्रूव करना चाहता था। ये सिर्फ ‘द बेस्ट’ बनने के लिए था। उम्र और अनुभव के साथ सब शांत हो गए। जब मैं 30s में पहुंचीं तो मैं बहुत ज्यादा रिलेक्सड हो गईं।

हो सकता है शायद ये इसलिए क्योंकि मुझे एक रिश्ता मिल गया और मेरी ऊर्जा संतुलित हो गई। उल्लेखनीय है कि करीना-प्रियंका के बीच कैटफाइट तब सामने आई जब दोनों कॉफी विद करण शो में पहुंचीं और एक-दूसरे पर कटाक्ष किए। उल्लेखनीय है कि वे दोनों ‘एतराज’ फिल्म में साथ नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका