न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘किल’ के प्रीमियर में इन सितारों ने की शिरकत, हिना ने बाल कटवाने का वीडियो शेयर कर लिखा भावुक नोट

भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा हिंसक फिल्मों में से एक बताई जा रही 'किल' 5 जुलाई को बडे पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 1:26:43

2 News : ‘किल’ के प्रीमियर में इन सितारों ने की शिरकत, हिना ने बाल कटवाने का वीडियो शेयर कर लिखा भावुक नोट

भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा हिंसक फिल्मों में से एक बताई जा रही 'किल' 5 जुलाई को बडे पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसकी कहानी नई दिल्ली की एक्सप्रेस ट्रेन पर आधारित और भारतीय सेना के कमांडो अमृत व वीरेश के बारे में है जो अमृत की प्रेमिका तूलिका को बचाने के मिशन पर हैं। बुधवार (3 जुलाई) रात इस फिल्म के प्रीमियर में कई सितारों ने शिरकत की।

फिल्म में काम कर रहे कलाकारों के अलावा भी कई मशहूर चेहरे नजर आए। फिल्म में कमांडो का रोल निभा रहे एक्टर लक्ष्य लालवानी और विलेन बने एक्टर राघव जुयाल अपने-अपने परिवार के साथ पहुंचे। अभिनेता गुलशन देवैया भी मौजूद थे, जो हाल ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो ‘बैड कॉप’ में मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ नजर आए थे। मशहूर निर्माता रमेश तौरानी अपने बेटे के साथ, तो मौनी रॉय पति के साथ दिखीं।

पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के एक्टर रोहित सराफ के साथ उनका परिवार भी था। इस मौके पर वरुण धवन, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, जैकी भगनानी व उनकी पत्नी रकुलप्रीत सिंह, ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा, इब्राहिम अली खान, आनंद एल राय, साकिब सलीम, गुनीत मोंगा, सान्या मल्होत्रा, सनी हिंदुजा, कुणाल खेमू, करिश्मा तन्ना, अंगद बेदी व उनकी पत्नी नेहा धूपिया, कृतिका कामरा सहित और भी कलाकार मौजूद थे।

इस बीच 'किल' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ‘किल’ के मेकर करण जौहर ने एक वीडियो साझा कर यह जानकारी दी। करण फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान नागेश भट्ट ने संभाली है। 'किल' में तान्या मानिकतला भी नजर आएंगी।

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना मुंबई में इलाज करा रही हैं। हाल ही हिना ने पहली कीमोथैरेपी कराई थी और अब अपने बालों को कटवाया है। हिना ने हेयरकटिंग प्रोसेस का पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जहां उनकी मां रोती हुई दिख रही हैं। हिना ने एक बेहद भावुक पोस्ट भी लिखी है। वीडियो में देख सकते हैं कि कुर्सी पर बैठी हुई हिना बाल कटवा रही हैं।

दूसरी ओर, उनकी मां कश्मीरी में कुछ कह रही हैं और रो रही हैं। हिना इस कठिन समय में मां को सांत्वना और हिम्मत देती दिखीं। हालांकि हिना की आंखों में भी आंसू झलक रहे हैं, लेकिन वह इन्हें कंट्रोल कर रही हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “आप मेरी मां की कश्मीरी में रोने की आवाज सुन सकते हैं जो मुझे आशीर्वाद दे रही हैं। जब उसने खुद को कुछ ऐसा देखने के लिए तैयार किया, जिसकी उसने कभी कल्पना करने की हिम्मत नहीं की थी।

मुझे पता है कि यह कठिन है, मैं जानती हूं कि हममें से ज्यादातर लोगों के लिए हमारे बाल वह ताज हैं, जिन्हें हम कभी नहीं उतारते, लेकिन क्या होगा यदि आप इतनी कठिन लड़ाई का सामना कर रहे हों कि आपको अपने बाल - अपना गौरव, अपना ताज खोना पड़े? यदि आप जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे।

मैं अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से पहले ही छोड़ देना चाहती हूं। बाल वापस उग आएंगे, भौहें वापस आ जाएंगी, घाव मिट जाएंगे, लेकिन आत्मा बरकरार रहनी चाहिए। भगवान हमारे दर्द को कम करें और कृपया प्रार्थना करें, प्रार्थना करें, मेरे लिए प्रार्थना करें।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क