न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशी की बर्थडे पार्टी में जान्हवी-शिखर सहित पहुंचे ये सितारे, कपूर फैमिली ने इस अंदाज में किया विश, Video देखें...

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का आज रविवार (5 नवंबर) को जन्मदिन है। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 7:19:27

खुशी की बर्थडे पार्टी में जान्हवी-शिखर सहित पहुंचे ये सितारे, कपूर फैमिली ने इस अंदाज में किया विश, Video देखें...

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का आज रविवार (5 नवंबर) को जन्मदिन है। वह 23 साल की हो गई हैं। खुशी ने मुंबई के एक रेस्तरां में बड़ी बहन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और दोस्तों के साथ लंच का लुत्फ उठाया। बर्थडे सेलिब्रेशन में जान्हवी रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखीं। जान्हवी, खुशी और शिखर के साथ रेस्तरां से बाहर निकलती नजर आईं।

इस दौरान खुशी खुले बालों में व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं। जान्हवी ने हमेशा की जैसे लुक से सबका ध्यान खींचा। वह रेड साइड स्लिट ड्रेस में कमाल लग रही थीं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में जान्हवी ने लाइमलाइट चुराई। शिखर डेनिम जींस और ब्राउन शर्ट में थे। शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी रेस्तरां में जाती दिखीं। वह पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में कहर बरपा रही थीं। उन्होंने पिंक पर्स कैरी किया था। ब्लैक गॉगल्स से ओवरऑल लुक को स्टाइल किया। एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी पार्टी में पहुंचीं।

इस दौरान उन्होंने हद से ज्यादा छोटी ड्रेस पहन रखी थी। अनन्या का लुक वायरल हो रहा है। उन्होंने मल्टी कलर की छोटी वन पीस ड्रेस पहन रखी थी। गौरतलब है कि खुशी जल्द ही सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

खुशी के लिए पिता बोनी कपूर और बहन अंशुला ने गाया गीत

खुशी कपूर के जन्मदिन पर उनके परिवार से सोनम कपूर, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं शेयर की हैं। खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने इनसाइड बर्थडे बैश वीडियो शेयर किया। इसमें खुशी को केक काटते देखा जा सकता है, जबकि अंशुला और उनके पिता बोनी कपूर जन्मदिन का गीत गाते हैं।

अंशुला ने एक कैंडिड हैप्पी मोनोक्रोमैटिक तस्वीर भी पोस्ट की। दोनों बहनें एथनिक वियर में खूबसूरत लग रही हैं। सोनम ने खुशी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे परिवार की सबसे छोटी बच्ची को जन्मदिन की शुभकामनाएं...लव यू स्वीटी @khshi05k” अर्जुन ने खुशी के साथ फोटो शेयर करते हुए काफी भावपूर्ण मैसेज लिखा। चाचा संजय कपूर की बेटी शनाया ने बचपन का एक मनमोहक वीडियो शेयर किया। चाचा अनिल कपूर ने ‘द आर्चीज’ पोस्टर शेयर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार