न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हीरामंडी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे रेखा-सलमान सहित ये सितारे, ऋतिक की एक्स वाइफ हुईं ऊप्स मूमेंट की शिकार

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली भव्य साज-सज्जा वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 11:05:41

‘हीरामंडी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे रेखा-सलमान सहित ये सितारे, ऋतिक की एक्स वाइफ हुईं ऊप्स मूमेंट की शिकार

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली भव्य साज-सज्जा वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। फैंस को भी ‘हीरामंडी’ का बेसब्री से इंतजार है। यह 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे पहले भंसाली ने बुधवार (24 अप्रैल) रात बॉलीवुड स्टार्स के लिए वेबसीरीज का स्पेशल प्रीमियर रखा।

इसमें सलमान खान, रेखा समेत कई बड़े सितारों ने शिरकत की। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पर इस दौरान की कुछ फोटो शेयर की गई हैं। पहली फोटो में भंसाली व सलमान, दूसरी में भंसाली व आलिया भट्ट, तीसरी में भंसाली व रेखा, चौथी में भंसाली के साथ सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा, अदिति राव हैदरी और रेखा तथा लास्ट फोटो में भंसाली और सोनाक्षी व पूनम सिन्हा हैं। आलिया अपनी मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर के साथ पहुंचीं। आलिया व्हाइट कलर का शरारा सूट पहने थीं।

सलमान ने सबका ध्यान खींचा। सलमान ने व्हाइट डेनिम पहनी थी, जिस पर अलग-अलग रंग से ड्रैगन बॉल जी और गोकू के कैरेक्टर्स बने हुए थे। सदाबहार नायिका रेखा गोल्डन साड़ी पहने बालों में गजरा लगाए और कान में भारी झुमकियां पहने कहर बरपा रही थीं। बिग बॉस 17 फेम कपल विक्की जैन और अर्चना लोखंडे ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे के साथ पोज दिया।

बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची थीं सुजैन खान, अनन्या-आदित्य भी छाए

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ 'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग पर पहुंची। दोनों को साथ देखकर पैपराजी ने उन्हें रोक लिया और उन्होंने खूब पोज दिए। हालांकि इस दौरान सुजैन कैमरे के सामने ऊप्स मोमेंट की शिकार हो गईं। सुजैन की काले रंग की स्कर्ट अचानक उड़ने लग गई, जिसकी वजह से वह काफी घबरा गईं।

इसके बाद सुजैन ने जैसे-तैसे स्कर्ट संभाली और उस जगह को बदलकर पूरे आत्मविश्वास के साथ एक बार फिर अर्सलान के साथ पोज दिए। फैंस सुजैन को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ऋतिक से तलाक होने के बाद सुजैन की जिंदगी में अर्सलान आए। स्क्रीनिंग में अनन्या पांडे और उनके बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी साथ-साथ दिखे।

अनन्या नीले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लगी, तो वहीं आदित्य भी अनन्या से मैचिंग रंग की ड्रेस पहने दिखाई दिए। दोनों को ट्वीनिंग में देखकर फैंस उन पर फिदा हो गए। बहरहाल स्क्रीनिंग में पलक तिवारी, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, उर्वशी रौतेला, डिनो मोरिया, राधिका मदान, राकेश रोशन, अहसास चन्ना जैसे स्टार भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष