न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डंकी’ की स्क्रीनिंग पर दिखे शाहरुख सहित ये सितारे, आज फिल्म देखने उमड़ी भीड के वायरल वीडियो पर बोले ‘बादशाह’

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ लंबे समय से चर्चाओं में है। फिल्म आज गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 11:40:24

‘डंकी’ की स्क्रीनिंग पर दिखे शाहरुख सहित ये सितारे, आज फिल्म देखने उमड़ी भीड के वायरल वीडियो पर बोले ‘बादशाह’

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ लंबे समय से चर्चाओं में है। फिल्म आज गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इससे पहले बुधवार रात मेकर्स ने मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की। इसमें कई बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि शाहरुख के 58वें जन्मदिन पर 2 नवंबर को सबसे पहले मेकर्स ने ‘डंकी : ड्रॉप 1’ के हिस्से के रूप में इसका टीजर शेयर किया था।

स्क्रीनिंग के मौके पर शाहरुख की शानदार लग्जरी कार को सुरक्षाकर्मियों के साथ वेन्यू में एंटर करते देखा गया। जब उनकी पत्नी गौरी खान पहुंचीं तो वह फोन में खोई हुई थीं। ऋतिक रोशन एक बेज रंग की टी-शर्ट, पैंट तथा फैंसी आईवियर पहने हुए थे। ‘डंकी’ के ही कलाकार विक्की कौशल भी आए। पैपराजी ने उस कैम्पस में एंटर करते हुए कैद कर लिया जहां फिल्म दिखाई जा रही थी। विक्की ने सफेद टी शर्ट और काली टोपी पहनी थी।

विक्की के भाई अभिनेता सनी कौशल, पिता शाम कौशल और मां वीना कौशल भी वहां पहुंचे। इसके अलावा गायक सोनू निगम, गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप सहित कई हस्तियों ने इवेंट में शिरकत की। बता दें कि हंसी-मजाक और इमोशंस से भरी फिल्म पंजाब के एक छोटे से गांव पर बेस्ड है और उन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं।

dunki,dunki movie,shahrukh khan,taapsee pannu,vicky kaushal,sonu nigam,Hrithik Roshan,gaiety cinema,fans shahrukh

मुंबई के गेयटी सिनेमाघर में ‘डंकी’ का पहला शो सुबह 5.55 पर था, फैंस हुए दीवाने

‘डंकी’ फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। आज पूरे देश में इस फिल्म को लेकर उत्साह देखा गया। लोग फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए उतावले नजर आए। कोई ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहा था तो कोई आतिशबाजी कर या फिर किसी और तरीके से अपनी खुशी जाहिर कर रहा था। किसी फिल्म के लिए ऐसी दीवानगी बहुत कम देखने को मिलती है। भरी सर्दी में भी थिएटर के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आईं।

मायानगरी मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी सिनेमा में इस फिल्म का सवेरे 5:55 बजे का शो रखा गया। फैंस सर्दी की परवाह किए बगैर सुबह ही सिनेमाघरों में जुट गए औैर फिल्म शुरू होने से पहले खूब मस्ती करते दिखे। दर्शकों ने शो शुरू होने से पहले दो टीम बनाकर कुश्ती खेलनी शुरू कर दी। ‘डंकी-डंकी’ चिल्लाकर हूटिंग करने लगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फैंस से जुड़ने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले शाहरुख ने भी इस पर रिएक्शन दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर बाकायदा वायरल वीडियो को री-पोस्ट कर कमेंट किया। शाहरुख ने लिखा, “अरे अब पिक्चर देखने तो जाओ या बाहर ही कुश्ती करते रहोगे। फिल्म देखने अंदर जाओ और अगर फिल्म अच्छी लगी है तो मुझे इसके बारे में बताओ।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम