न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित इन कपल से बढ़ी दिवाली पार्टी की रौनक, ये सितारे भी खूब चमके

बॉलीवुड के सितारे दिवाली सेलिब्रेशन में बिजी हैं। शुक्रवार (10 नवंबर) को फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने अपने घर पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Nov 2023 12:32:42

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित इन कपल से बढ़ी दिवाली पार्टी की रौनक, ये सितारे भी खूब चमके

बॉलीवुड के सितारे दिवाली सेलिब्रेशन में बिजी हैं। शुक्रवार (10 नवंबर) को फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की। पार्टी के लिए सभी सितारे एथनिक अवतार में नजर आए। सब के सब एक से बढ़कर एक लग रहे थे। लग रहा था जैसे धरती पर चांद-सितारे उतर आए हों। पार्टी में कियारा आडवाणी रेड कलर की खूबसूरत शिमरी साड़ी में दिखीं।

इसके साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना था। कियारा के पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा डार्क ग्रीन कलर के कुर्ता पायजामा पहने थे। एक्टर विक्की कौशल भी पत्नी कटरीना कैफ के साथ पहुंचे। विक्की ने जहां ब्लैक कुर्ता पायजामा पहना था, वहीं कैटरीना गोल्डन लहंगा में नजर आईं। विक्की के भाई सनी कौशल, शरवरी वाघ और कैटरीना की बहन इजाबेल बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

एक्टर शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ रंग जमाया। शाहिद ने ब्लैक आउटफिट पहना था, जबकि मीरा गोल्डन गाउन में कहर बरपा रही थीं। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित व्हाइट आउटफिट में थीं। उनके पति राम नेने भी उनके साथ व्हाइट शेरवानी में ट्यूनिंग कर रहे थे।

amritpal singh,diwali party,kiara advani,sidharth malhotra,shahid kapoor,madhuri dixit,shahrukh khan,suhana khan

पैपराजी ने घेरी शाहरुख की कार, सुहाना खान ने भी खींचा सबका ध्यान

पार्टी में सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आए। वे अपनी शानदार सफेद रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज कार में पहुंचे। हालांकि पिछली सीट पर बैठे शाहरुख ने कार में पर्दे लगा रखे थे, जिसके कारण पैपराजी उन्हें कैप्चर नहीं कर पाए। फोटोग्राफर ने उनकी कार को घेर लिया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उनकी बेटी सुहाना खान भी पार्टी में पहुंचीं। सुहाना गोल्डन नेट साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

सुहाना ने साड़ी को मैचिंग गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया। सुहाना ने लुक को ड्यूई मेकअप, फ्री हेयरडू और स्टेटमेंट डायमंड स्टड की एक जोड़ी के साथ पूरा किया। पार्टी में नेशनल पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन ने भी चार चांद लगाए।

उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना था। कृति ने न्यूड मेकअप किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में लगातार दिवाली की रौनक छाई हुई है। मनीष मल्होत्रा, रमेश तौरान और सारा अली खान भी कुछ ऐसी ही पार्टियां आयोजित कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे