न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुलप्रीत और जैकी की शादी के लिए गोवा पहुंचे ये सितारे, इस मशहूर फिल्ममेकर की बेटी की हुई सगाई

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। कपल 21 फरवरी को विवाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Feb 2024 7:46:32

2 News : रकुलप्रीत और जैकी की शादी के लिए गोवा पहुंचे ये सितारे, इस मशहूर फिल्ममेकर की बेटी की हुई सगाई

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। कपल 21 फरवरी को विवाह बंधन में बंध जाएगा। दूल्हा-दुल्हन भी शादी के लिए परिवार संग गोवा पहुंच गए हैं। इसके साथ ही रविवार (18 फरवरी) सुबह कपल के कुछ करीबी रिश्तेदार भी पहुंचे। बॉलीवुड के सेलेब्स भी धीरे-धीरे कर गोवा पहुंच रहे हैं। आज एक्टर वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। वरुण ब्लू टीशर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे थे।

नताशा ने ब्लैक टॉप के साथ बेज कलर का कोट पैंट पहना था। एक दिन पहले ही वरुण ने एक फोटो शेयर कर नताशा की प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। शादी के 3 साल बाद वरुण पहली बार पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए गोवा पहुंच गई हैं। इस दौरान भूमि अपनी बहन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। भूमि को-ऑर्ड सेट में दिखीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ईशा देओल भी गोवा पहुंचीं। वह व्हाइट टॉप, डेनिम जींस और व्हाइट हैट में नजर आईं।

शादी में अक्षय कुमार, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ जैसी हस्तियों के शामिल होने की भी चर्चा है। बता दें कि यह रॉयल वेडिंग होगी जिसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। खाने के मेन्यू से लेकर सजावट तक एक दम हटके होने वाला है। कपल ने शादी के लिए इको फ्रेंडली ऑप्शन चुना है। शादी का कार्ड डिजिटल रखा गया था। शादी में पटाखे भी नहीं जलाए जाएंगे। शादी में मेहमानों को खानी होंगी फीकी मिठाइयां। जी हां, कपल ने कुछ चीजें फीकी रखी हैं कुछ शुगर फ्री और कुछ ग्लूटन फ्री। शादी के लिए खास शेफ को बुलवाया गया है जो भारत और अंतरराष्ट्रीय खाने की कमान को संभालेगा।

rakulpreet singh,jackky bhagnani,rakul jackky,rakul jackky marriage,aishwarya shankar,tarun karthik,aishwarya tarun,shankar

फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने की इनके साथ सगाई, टूट चुकी है पहली शादी

मशहूर तमिल फिल्ममेकर शंकर की बड़ी बेटी ऐश्वर्या शंकर को लेकर खबर आई है कि उन्होंने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐश्वर्या की सगाई तरुण कार्तिक के साथ हुई है। तरुण, ऐश्वर्या के पिता शंकर के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं और इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या और तरुण की सगाई 17 फरवरी को हुई है।

सगाई की एक फोटो ऐश्वर्या की बहन आदिति शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है। इसमें कपल एक काउच पर बैठकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दोनों रॉयल लुक में हैं। ऐश्वर्या ने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ हैवी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की हुई है। इसके साथ ही उनका ग्लोसी मेकअप और माथे पर एक छोटी सी बिंदी उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। कार्तिक खास दिन पर व्हाइट आउटफिट में थे। ऐश्वर्या की तरूण के साथ ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले साल 2021 में उन्होंने क्रिकेटर रोहित दामोदरन के साथ शादी की थी। कुछ समय बाद यह कपल अलग हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम