न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

माधुरी, हेमा, रेखा सहित गणपति पूजन में पहुंचे ये सितारे, बोल्ड आउटफिट के कारण ट्रोल हुईं दिशा पटानी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने 3 साल बाद गणेश चतुर्थी के उत्सव को अपने घर 'एंटीलिया' में धूमधाम से मनाया। समारोह में फिल्मी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 12:04:13

माधुरी, हेमा, रेखा सहित गणपति पूजन में पहुंचे ये सितारे, बोल्ड आउटफिट के कारण ट्रोल हुईं दिशा पटानी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने 3 साल बाद गणेश चतुर्थी के उत्सव को अपने घर 'एंटीलिया' में धूमधाम से मनाया। समारोह में फिल्मी दुनिया के सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। अंबानी के गणेश चतुर्थी उत्सव की कई झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अंबानी फैमिली की एक फोटो सामने आई है, जिसमें और मुकेश बप्पा की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में उनकी बेटी ईशा अंबानी तथा दोनों बेटे आकाश व अनंत भी हैं।

एक वीडियो में एक्ट्रेस हेमा मालिनी दिखीं, जिन्होंने येलो व रेड कलर की साड़ी पहनी थीं। हेमा ने शीयर मेकअप और खुले बालों के साथ लुक पूरा किया था। एक्ट्रेस रेखा ने गोल्डन बॉर्डर वाली मैरून कलर की साड़ी पहनी थीं। उन्होंने ग्लैम-अप और मैचिंग ज्वेलरी के साथ लुक कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने ग्रीन साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ जोड़ा था। भारी नेकपीस और हल्के मेकअप के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया था।

माधुरी के साथ उनके पति डॉ. श्रीराम नेने भी थे। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और उनके भाई अगस्त्य नंदा भी पूजा करने पहुंचे। नव्या रेड साड़ी में स्टनिंग दिखीं, जबकि अगस्त्य व्हाइट कुर्ता-पायजामा सेट में डैशिंग लग रहे थे। संजय कपूर की बेटी शनाया व्हाइट साड़ी में नजर आईं। बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी कपूर भी समारोह में शामिल हुए। स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ट्रेडिशनल आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा।

ganeshotsava,mukesh ambani,neeta ambani,antilia,madhuri dixit,rekha,Hema Malini,disha patani,khushi kapoor,navya naveli nanda

गणपति सेलिब्रेशन में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं दिशा, यूजर्स ने ऐसे की खिंचाई

एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अट्रेक्टिव लुक के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दिशा अंबानी फैमिली द्वारा होस्ट किए गए गणपति सेलिब्रेशन में भी ग्लैमरस अंदाज में पहुंच गईं। इससे नेटिजंस की भोहें तन गईं। दिशा ने प्लेन ऑरेंज कलर की सिल्क की साड़ी कैरी की थी, जिसे उन्होंने एक एम्बेलिश्ड ब्रालेट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।

दिशा ने 6 गज के सेक्सी ड्रेप और स्टाइलिश ब्लाउज में कर्वी फिगर खूब फ्लॉन्ट किया। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था और ग्लैम मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया था। दिशा का ये आउटफिट सलेक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं जंचा और वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने दिए ऐसे-ऐसे कमेंट :- “ऐसे फंक्शन में तो ढंग के कपड़े पहन सकती हो।”, “पूजा में गई हो ऐसे बॉडी दिखाने की क्या जरूरत है।”, “ इसे क्या हो गया है, दिशा को गणपति पूजा में तो डिसेंट ब्लाउज पहनना चाहिए था।”

वैसे ये पहली बार नहीं है जब दिशा को उनके आउटफिट के लिए ट्रोल किया गया हो। फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं दिशा की पिछली फिल्म अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम-स्टारर ‘एक विलेन रिटर्न्स’ थी। अब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर की फिल्म ‘योद्धा’ में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका