न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' ऑफर होने के सवाल पर बोलीं मानुषी, देखें ‘कल्कि 2898 एडी’ से अमिताभ का नया लुक

मानुषी छिल्लर (26) ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में करिअर बनाने का फैसला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 12:38:37

2 News : 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' ऑफर होने के सवाल पर बोलीं मानुषी, देखें ‘कल्कि 2898 एडी’ से अमिताभ का नया लुक

मानुषी छिल्लर (26) ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में करिअर बनाने का फैसला किया। मानुषी हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का हिस्सा हैं। इसमें मानुषी को एक बार फिर अक्षय कुमार की हीरोईन बनने का मौका मिला। इससे पहले मानुषी की साल 2022 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में भी वह अक्षय के ही अपोजिट थीं।

मानुषी को लेकर कुछ अफवाहें फैली हैं, जिन पर उन्होंने हाल ही में खुलकर बात की। दरअसल कहा जा रहा था कि मानुषी को 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' फिल्म ऑफर हुई थी। मानुषी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि काश! मुझे इसके बारे में पता होता। मानुषी से पूछा गया कि अगर वाकई में उन्हें इन दोनों फिल्मों में काम करने का मौका मिलता तो वह कौनसा रोल निभाना पसंद करतीं।

इस पर मानुषी ने कहा कि ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी दोनों के ही किरदार काफी दिलचस्प हैं, पर मुझे रश्मिका का किरदार ज्यादा पसंद आया। फिल्म में जहां पूरी दुनिया में आदमी एक-दूसरे से लड़ रहे थे तब रश्मिका ने एक आदमी का सामना किया और उसे जिम्मेदार ठहराया। मानुषी ने 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी वाला रोल ऑफर किए जाने के सवाल पर कहा कि इस बात में थोड़ी सच्चाई है।

मुझे इसके बारे में काफी देर से पता चला था। यह वह दौर था, जब मैं मिस वर्ल्ड थीं और एक अनुबंध के चलते मुझे एक साल तक वही काम करना था। बता दें शाहिद कपूर और कियारा की ‘कबीर सिंह’ सुपरहिट रही थी। ‘कबीर सिंह’ व ‘एनिमल’ दोनों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। मानुषी की अगली फिल्म ‘तेहरान’ है, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम हैं।

‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन सहित और भी हैं कई दिग्गज स्टार

सदी के महानायक के रूप में मशहूर हुए अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखेंगे। कुछ समय पहले ही फिल्म से अमिताभ का पहला लुक सामने आया था। इसमें वे एक ऋषि के रूप में नजर आए, जो एक गुफा की तरह दिखने वाली जगह पर सिर से पांव तक पूरी तरह चादर से ढके और हाथ में एक बड़ी सी लकड़ी पकड़े खड़े हैं। अब ‘बिग बी’ का एक और नया लुक सामने आया है।

नए पोस्टर में अमिताभ पूरी तरह से पट्टियों और कपड़ों में ढके हैं। बस उनकी आंखें ही दिख रही हैं। वे भारी दाढ़ी वाले लुक में हैं। ऐसा लग रहा है कि वो लंबे समय से किसी का इंतजार कर रहे हैं। 81 की उम्र में भी अमिताभ एक दमदार किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “ये जानने का समय आ गया है कि ये कौन हैं। 21 अप्रैल को शाम को 7 बजकर 15 मिनट पर।”

बता दें कि 'कल्कि 2898' की कहानी कलयुग के विनाश पर आधारित होगी क्योंकि पुराणों के मुताबिक कलयुग में धर्म स्थापना करने के लिए ‘कल्कि’ नाम का अवतार जन्म लेगा और दुनिया में फैल रहे अधर्म का विनाश करेगा। फिल्म में साउथ और बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स अमिताभ, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, प्रभास, दिशा पाटनी हैं। मूवी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष