न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोज ने शेयर की सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत, इनके पसीने वाले गालों पर भी Kiss कर रहे थे भंसाली

एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये उनके करिअर की 100वीं फिल्म है। मनोज इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 11:56:08

2 News : मनोज ने शेयर की सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत, इनके पसीने वाले गालों पर भी Kiss कर रहे थे भंसाली

एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों आगामी फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये उनके करिअर की 100वीं फिल्म है। मनोज इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान मनोज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो गए। मनोज और सुशांत ने फिल्म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था। साल 2020 में सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मुंबई स्थित फ्लैट में उनका शव लटका मिला था।

आज तक इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। मनोज ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से अक्सर परेशान रहते थे और वे कई बार इस बारे में मुझसे बात करते थे और पूछते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने हमेशा उनसे कहा कि वे इस बारे में ज्यादा ना सोचें, क्योंकि मैं भी इन सबसे गुजर चुका हूं। वे बहुत सेंसिटिव व्यक्ति थे। सुशांत के साथ मेरी आखिरी बातचीत भी ब्लाइंड आर्टिकल्स को लेकर हुई थी। वे मुझसे पूछते थे कि आप इससे कैसे निपटते हैं।

तब मैंने कहा कि मैं इस तरह के लेख लिखने वालों से निपटने के लिए अलग तरीका आजमाता हूं। मैं उन लोगों के दोस्तों से कहता था कि मैं उनकी खूब पिटाई करूंगा। इस पर सुशांत खूब हंसते थे। वे कहते थे कि सर यह काम सिर्फ आप ही कर सकते हैं। सुशांत को मटन खाने का बहुत शौक था। मैं अक्सर खाना पकाया करता था। वे मुझसे कहते मनोज भाई मैं आपके घर आकर आपके हाथों से बना मटन खाना चाहूंगा। मैंने कहा कि अगली बार जब भी बनाऊंगा आपको जरूर बुलाऊंगा। ये हमारी आखिरी बातचीत थी और इसके ठीक 10 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।

manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,sushant singh rajput,actor sushant singh rajput,sanjay leela bhansali,indresh malik,heeramandi : the diamond bazaar

‘हीरामंडी’ में ‘उस्ताद जी’ का रोल करने वाले इंद्रेश मलिक पर संजय भंसाली ने लुटाया प्यार

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के ‘उस्ताद जी’ इंद्रेश मलिक ने वेब सीरीज के प्रीमियर का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। इंद्रेश ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर एक बात बताई। सीरीज में इंद्रेश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इंद्रेश ने एक दलाल का किरदार निभाया है। वे समलैंगिक रोल में भी कमाल कर गए। इंद्रेश ने बताया कि मैं पूरे प्रीमियर में पसीने में था। मेरी आंखों में आंसू थे फिर भी संजय जी मुझे गले लगाकर मेरे गालों पर किस कर रहे थे।

मैंने नहीं सोचा था कि वह मेरी तारीफ करेंगे। मैं तो उनके पैर छूने जा रहा था और उन्होंने मुझे गले लगा लिया। मैं उस समय ये भी सोच रहा था कि मेरा पूरा पसीना उनके मुंह में जा रहा होगा। उनका पूरा मुंह नमकीन हो गया होगा। इससे पहले इंद्रेश ने एक और खुलासा करते हुए बताया था कि शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए भंसाली ने उनकी खूब पीठ थपथपाई थी।

इंद्रेश ने बताया कि जब संजय सर ने मुझे वो नथ वाला सीन समझाया और जब मैंने इसे किया, तो मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं थे कि यह कैसा था। मेरी आंखों में आंसू थे। शूटिंग के बाद मैं 5 मिनट तक रोता रहा। फिर संजय सर मेरे पास आए और कहा कि देखो, रोता जा रहा है, इतना अच्छा तो किया! फिर उन्होंने मुझे गले लगाया और तारीफ के प्रतीक के रूप में मुझे 500 रुपए इनाम दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष