न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोज ने बॉलीवुड में बढ़ रहे तलाक पर दी रिएक्शन, मलाइका बोलीं, किसी को सही ठहराने की जरूरत नहीं चाहे...

एक्टर मनोज बाजपेयी को एक्टिंग की दुनिया में लंबा समय हो गया है। मनोज विशिष्ट शैली के अभिनय के लिए मशहूर हैं। वे इन दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 1:28:05

2 News : मनोज ने बॉलीवुड में बढ़ रहे तलाक पर दी रिएक्शन, मलाइका बोलीं, किसी को सही ठहराने की जरूरत नहीं चाहे...

एक्टर मनोज बाजपेयी (55) को एक्टिंग की दुनिया में लंबा समय हो गया है। मनोज विशिष्ट शैली के अभिनय के लिए मशहूर हैं। वे इन दिनों अपनी होम-प्रोड्यूस्ड फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह उनके करिअर की 100वीं फिल्म है। इस बीच मनोज ने हाल ही में सुशांत सिन्हा के साथ एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में आएदिन हो रहे तलाक पर अपनी राय दी। मनोज ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बहुत छोटी इंडस्ट्री है।

अगर आप तीस हजारी कोर्ट में जाएंगे और तलाक की दर के बारे में पूछेंगे तो आपको एहसास होगा कि आज हम कहां आ गए हैं। जहां हर दिन रिश्ते और शादियां टूट रही हैं, तो क्या इंडस्ट्री समाज का हिस्सा नहीं है? एक ही समाज से आने वाले लोग इंडस्ट्री का हिस्सा होते हैं। जब लोग एक ही समाज के होंगे तो क्या जाहिर नहीं है कि समाज में बदलाव इंडस्ट्री में भी दिखेगा?

पहले इसी इंडस्ट्री में इतने तलाक नहीं होते थे जितने आज हैं, लेकिन अब यहां के लोग खुले विचारों वाले हो गए हैं और खुद को किसी राज्य या देश से नहीं जोड़ते हैं, जो काफी अच्छी बात है। मनोज के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत टीवी सीरियल 'शिकस्त' से की थी। बाद में उन्होंने शेखर कपूर की 'बैंडिट क्वीन’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्हें 'सत्या', 'कौन', 'शूल', 'जुबैदा', 'अक्स', 'पिंजर', 'वीर-जारा' जैसी फिल्मों से पहचान मिली।

manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,bhaiyya ji,manoj bollywood divorce,satya,shool,malaika arora,arbaaz khan,arjun kapoor,malaika trolls

मलाइका अरोड़ा ने बताया ट्रॉलिंग पर कैसे देती हैं रिएक्शन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (50) अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। कई दफा मलाइका अपने जिम वीडियो को लेकर ट्रॉल हो जाती हैं। अब मलाइका ने दावा किया है कि सोशल मीडिया यूजर्स की ट्रॉलिंग ने उन्हें उनका करिअर आगे बढ़ाने में मदद की है। मलाइका से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह सभी ट्रॉलिंग पर कैसे रिएक्शन देती हैं, तो उन्होंने कहा कि हर कोई बहुत मेहनत करता है और अपने ब्रांड को बनाने के लिए बहुत प्रयास करता है और कोई भी शॉर्टकट नहीं ढूंढता है, लेकिन अगर आप मेरे पूरे करिअर को देखें, तो मैंने हमेशा अपनी पसंद की चीज ही की है।

मैं जैसी हूं और मैं जो पहनती हूं, हर चीज के लिए मेरी आलोचना होती है। मुझे लगता है कि मैंने ट्रॉलिंग को अपना करिअर बनाया है। इसलिए यह मेरे पूरे करिअर का एक हिस्सा रहा है। हर किसी की एक व्यक्तिगत शैली होती है और आपको उसे बनाए रखना होता है। मैं सभी नकारात्मकता से दूर रहना पसंद करती हूं।

मैं ट्रॉल्स से उस दिन बात करूंगी, जब मुझे लगेगा कि इसे संबोधित करने की जरूरत है और अगर मुझे लगता है कि कोई मेरे किसी करीबी या मेरे दोस्तों के पीछे पड़ा है। तब मैं जरूर कहूंगी। मेरे पास चिंता करने के लिए दूसरे काम हैं। मुझे किसी को कुछ भी सही ठहराने की जरूरत नहीं है, चाहे वह मेरा निजी या पेशेवर जीवन हो। उल्लेखनीय है कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार