न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोज ने राजनीति में एंट्री करने के बारे में कही यह बात, जया बच्चन की मां हुईं अस्पताल में भर्ती

मनोज बाजपेयी एक मंझे हुए अभिनेता हैं। वे इन दिनों अपनी फिल्म ‘जोरम’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच मनोज के राजनीति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 7:20:18

2 News : मनोज ने राजनीति में एंट्री करने के बारे में कही यह बात, जया बच्चन की मां हुईं अस्पताल में भर्ती

मनोज बाजपेयी एक मंझे हुए अभिनेता हैं। वे इन दिनों अपनी फिल्म ‘जोरम’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच मनोज के राजनीति में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के बीच मनोज ने इस मुद्दे पर बात की। मनोज ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले 25 साल से हर बार चुनाव आते हैं तो बिहार और मेरे शहर में ये अफवाह उड़ती है कि मैं चुनाव लड़ने वाला हूं।

इसके बाद वहां से किसी ना किसी दोस्त का फोन आता है और वो कंफर्म करता है कि कहीं मैं किसी पार्टी से चुनाव को नहीं लड़ रहा हूं। वो दोस्त किसी ना किसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा होता है, तो मुझे उसे यकीन दिलाना पड़ेगा कि मैं नहीं आ रहा हूं। मैं जिस जगह से आता हूं राजनीति हमारी परवरिश का हिस्सा है। बचपन से ही मुझे पॉलिटिक्स पर बात करने में बहुत रुचि है और खासकर पॉलिटिक्स को एनालाइज करने में और किसी पॉलिटिकल पर्सनैलिटी की जर्नी को फॉलो करने में मुझे काफी इंटरेस्ट रहता है।

सच कहूं तो मैं एक्टर अच्छा हूं या नहीं… मगर राजनीतिक एनालिसिस अच्छा करता हूं। मनोज ने शुक्रवार (8 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म ‘जोरम’ पर भी बात की। यह फिल्म एक आदिवासी समुदाय की कहानी पर आधारित है। इसका नायक ‘दसरू’ (मनोज) मुंबई में पत्नी और छोटी बच्ची के साथ रहता है।

manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,joram movie,manoj bajpayee politics,jaya bachchan,actress jaya bachchan,jaya bachchan mother,indira bhaduri

जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की होगी पेसमेकर सर्जरी

अमिताभ बच्चन की सास और पत्नी जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार (6 दिसंबर) को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब डॉक्टर्स उनकी पेसमेकर सर्जरी करने की सलाह दे रहे हैं। इंदिरा की उम्र 93 साल है।

फ्री प्रेस जर्नल में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो इंदिरा की पेसमेकर सर्जरी की जाएगी। यह तभी होती है, जब दिल ठीक तरीके से पम्प नहीं कर पाता है। इसके लिए दिल में छोटी बैटरी से चलने वाला उपकरण लगाया जाता है, जो दिल को ठीक से पंप करने में मदद करता है। हालांकि अभी तक बच्चन परिवार की तरफ से इंदिरा के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि मंगलवार रात को जया समेत पूरे बच्चन परिवार को ‘द आर्चीज’ फिल्म के प्रीमियर में देखा गया था। उस दौरान अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा, आराध्या व नव्या नवेली नंदा को साथ देखा गया था। वे इस फिल्म से डेब्यू कर रहे अगस्त्य नंदा का हौसला बढ़ाने आए थे। अगस्त्य, जया के दोहिते/नाति हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे