न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भैया जी’ के टीजर में खतरनाक अवतार में दिखे मनोज, इधर-कृति व पुलकित ने शेयर की ये खास Photos

एक्टर मनोज बाजपेयी कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब मनोज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 7:35:22

2 News : ‘भैया जी’ के टीजर में खतरनाक अवतार में दिखे मनोज, इधर-कृति व पुलकित ने शेयर की ये खास Photos

एक्टर मनोज बाजपेयी कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। फैंस को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब मनोज की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ का टीजर सामने आ गया है। इसे आज बुधवार (20 मार्च) को रिलीज किया गया। फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके डायरेक्टर मनोज को लेकर ही एक और फिल्म 'एक ही बंदा काफी है' बना चुके अपूर्व सिंह कार्की हैं। इसे दीपक किंगरानी ने लिखा है और विनोद भानुशाली के प्रोडक्शन वेंचर द्वारा निर्मित है।

जबसे ‘भैया जी’ का पोस्टर रिलीज किया गया था तबसे ही लोगों में इसके लिए जबरदस्त क्रेज पैदा हो गया। टीजर में मनोज एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं और जिसे देखते हुए यही लग रहा है कि ‘भैया जी’ यानि मनोज का आतंक है। लोग उनसे भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीजर की टैगलाइन है, “अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा।” फिल्म की कहानी साल 2014 में बिहार के सीतामणि में सेट है।

टीजर की शुरुआत में भीड़ देखने को मिलती है जो बेहोश पड़े एक आदमी से डर रही है। उस भीड़ में मौजूद एक आदमी हर किसी से बेहोश पड़े व्यक्ति को मारने के लिए कहता है, लेकिन लोग डरते हैं। तभी ‘भैया जी’ यानि मनोज की आंखें खुल जाती हैं और लोग डर से भागने लगते हैं। इस रिवेंज ड्रामा फिल्म को मनोज बाजपेयी, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और एसएसओ प्रोडक्शंस द्वारा ऑरेगा स्टूडियोज के सहयोग से बनाया गया है। निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है।

15 मार्च को हुई थी पुलकित-कृति की शादी, लंबे समय से थे रिलेशनशिप में

एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने 15 मार्च को गुड़गांव में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर ली। पुलकित और कृति का प्यार साल 2019 में फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर परवान चढ़ा था। आज बुधवार (20 मार्च) को पुलकित व कृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ड्रीमी वेडिंग की झलकियां साझा कीं।

एक फोटो में पुलकित अपनी दुल्हनिया कृति की हथेली पर मेहंदी लगाते हुए दिखे। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में पुलकित जमकर डांस करते हैं और कृति का हाथ चूमते हैं। कृति को गोल्डन कलर के लहंगे में सजाया गया था, जिसमें कोर्सेट स्टाइल चोली, एक मैचिंग लहंगा और एक दुपट्टा था।

हैवी झुमके के साथ मैचिंग ईयर चेन और मांग टीका ने कृति को और आकर्षक बना दिया। सॉफ्ट मेकअप और पीछे की ओर आधे बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। पुलकित ने स्लीवलेस जैकेट के साथ मेहंदी ग्रीन टोन वाला कुर्ता पहना था। हाथ का गजरा उन्हें खास दिखा रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए पुलकित ने लिखा, “इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रूबा हो गए।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका