न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भूल भुलैया 3' में हुई मंजुलिका की वापसी, बॉक्स ऑफिस पर जैकपॉट की गारंटी, दीपावली पर होगा प्रदर्शन

भूल भुलैया 3 जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। प्रशंसक फिल्म के बारे में नई जानकारियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 2:47:35

'भूल भुलैया 3' में हुई मंजुलिका की वापसी, बॉक्स ऑफिस पर जैकपॉट की गारंटी, दीपावली पर होगा प्रदर्शन

भूल भुलैया 3 जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। प्रशंसक फिल्म के बारे में नई जानकारियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, कार्तिक आर्यन ने विद्या बालन की मंजुलिका के रूप में वापसी के बारे में खुलासा करके सभी को चौंका दिया था, जिससे अक्षय कुमार के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अक्षय कुमार ने स्वयं इस बात का खण्डन करते हुए कहा था कि वो इस फिल्म में कोई कैमियो नहीं कर रहे हैं। वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

इससे पहले, निर्देशक अनीस बज्मी ने भी कहा था कि अक्षय इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। जूम से बात करते हुए उन्होंने कहा, "नहीं, अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं ऐसी कोई फिल्म नहीं लिख पाया हूं जिसमें हम साथ काम कर सकें। भविष्य में, निश्चित रूप से हां।"

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत और तब्बू द्वारा शानदार अभिनय वाली भूल भुलैया 2, बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन हॉरर कॉमेडी थी। इसे 2022 में रिलीज़ किया गया और इसने भारत में 180 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में राजपाल यादव भी हैं।

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ने आधिकारिक तौर पर दिवाली बॉक्स ऑफिस पर जगह बना ली है, हालांकि अभी इसकी कन्फर्म प्रदर्शन की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, सिर्फ यह कहा जा रहा है कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर प्रदर्शित होगी। जिससे पूरे देश में हॉरर कॉमेडी के प्रशंसकों में उत्साह है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ने अपने पहले लुक के रिलीज़ के साथ ही दिलचस्पी जगाना शुरू कर दिया है।

भूल भुलैया को टी सीरीज ने बनाया फ्रेंचाइजी

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और किशन कुमार ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई मूल फिल्म भूल भुलैया की सफलता को पुन: दोहराने के लिहाज से इसे फ्रेंचाइजी का रूप देने का निर्णय किया। फिल्म ने भूल भुलैया 2 नामक एक स्टैंडअलोन सीक्वल को जन्म दिया, जिसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था जिसमें कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव ने अभिनय किया था। उन्होंने 2021 में इसके दूसरे भाग भूल भुलैया 2 को बनाने की घोषणा की।

इस भाग के लिए कई परिवर्तन किए गए। सबसे बड़ा परिवर्तन नायक के तौर पर अक्षय कुमार के स्थान पर कार्तिक आर्यन का आना हुआ और निर्देशन की बागडोर प्रियदर्शन के स्थान पर अनीस बज्मी को सौंपी गई। वहीं दूसरी और भूल भुलैया के प्रसिद्ध किरदार मंजुलिका को दूसरे भाग में कोई स्थान नहीं मिला। इन सबके बावजूद फिल्म वर्ष 2023 में प्रदर्शित होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

फिल्म की सफलता को देखते हुए भूषण कुमार ने इसके तीसरे भाग की घोषणा की। घोषणा के साथ ही इस भाग में फिर से कुछ किरदारों में परिवर्तन किया गया। पहले भाग की मंजुलिका को इस फिल्म में वापस लाया गया है। विद्या बालन की मंजुलिका के रूप में फिर से एंट्री हो गई है और साथ ही इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए माधुरी दीक्षित को भी लिया गया है। हालांकि आज तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि माधुरी का किरदार क्या होगा। कहा जा रहा है कि उनकी भूमिका कुछ उसी प्रकार की है जिस तरह की तब्बू ने भूल भुलैया 2 में निभाई थी।

जब से फिल्म में मंजुलिका का किरदार वापस आने की जानकारी प्रशंसकों को मिली है तभी से उनका उत्साह फिल्म देखने के लिए सातवें आसमान पर है। मंजुलिका की वापसी ने अब भूल भुलैया को बॉक्स ऑफिस पर जैकपॉट लगने की गारंटी दे दी है।

इस साल मार्च में शूटिंग शुरू करने के बाद, टीम ने पिछले चार महीनों में परिष्कृत स्टूडियो सेट और वास्तविक स्थानों पर अथक काम किया है। निर्माताओं ने 2 अगस्त को फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "अरे पागलो...'#भूल भुलैया 3 की शूटिंग पूरी हो गई है। हवेली का दरवाज़ा एक बार फिर खुलने के लिए तैयार हो चुका है। इस दिवाली मिलते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री