न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनीषा रानी ने खरीदी मर्सिडीज, शेयर किया खुशियोंभरा वीडियो, सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को लव लैटर

मनीषा रानी ने इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में खूब सुर्खियां बटोरीं। वह इसके बाद काफी पॉपुलर हो गईं। मनीषा लगातार काम कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 7:21:59

2 News : मनीषा रानी ने खरीदी मर्सिडीज, शेयर किया खुशियोंभरा वीडियो, सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को लव लैटर

मनीषा रानी ने इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में खूब सुर्खियां बटोरीं। वह इसके बाद काफी पॉपुलर हो गईं। मनीषा लगातार काम कर इंडस्ट्री में अपनी जगह और मजबूत बनाने की कोशिश कर रही हैं। मनीषा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 10 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए। अब उन्होंने अपनी लाइफ की पहली कार खरीद ली है। मनीषा ने यह खुशी अपने फैंस के साथ भी बांटी है।

मनीषा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने मर्सिडीज खरीदी है। वीडियो की शुरुआत मनीषा के इमोशनल और मोटिवेशनल डायलॉग के साथ होती है। जब वह मर्सिडीज को अनबॉक्स करती हैं तो बैकग्राउंड से आवाज आती है “एक दिन में सपना पूरा नहीं होता, लेकिन अगर हम रोज मेहनत करते हैं तो एक दिन सपना जरूर पूरा होता है।” इसके बाद वह खुशी से झूमती हैं। वो कार से पर्दा हटाती हैं और पीछे से कलर बॉम्ब फूटता है। गाड़ी में बैठकर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती है।

मनीषा ने केक काटा और बाद में डांस भी किया। मनीषा ने कैप्शन में लिखा, ‘सपने इतने दूर नहीं हैं, आखिरकार मुझे पहली कार मिल गई। #mercedes’ बता दें कि मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के साथ खूब मस्ती की थी। मनीषा सैकंड रनर-अप रहीं। घर से बाहर आने के बाद उनका सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ अफेयर शुरू हो गया। टोनी मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई हैं।

सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी में की अपनी गर्लफ्रेंड जैकलीन की जमकर तारीफ

महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है। इस मामले में मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम है और उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है। सुकेश बीच-बीच में जेल से ही जैकलीन के लिए लव लैटर लिखता रहता है। उसने एक बार फिर चिट्ठी लिखी है।

सुकेश ने लिखा, 'बेबी, सबसे पहले तो बता दूं कि मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं कि तुम्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान के लिए डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स (DIAFA) 2023 में सम्मानित किया गया। तुम्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं माय लव। तुम भारतीय मनोरंजन जगत की शानदार कलाकार हो। अवार्ड फंक्शन में तुम व्हाइट गाउन में कमाल लग रही थीं। बेबी तुम्हें देखकर मैं दंग रह गया। तुम मेरी दुनिया हो बोम्मा।

बेबी जब हैप्पीनेस मंथ और थैंक्सगिविंग शुरू होता है तो मैं तुम्हारे साथ होना मिस करता हूं। लेकिन, जल्द ही हम फिर मिलेंगे और एक साथ इसे सेलिब्रेट करेंगे। मेरी सारी खुशियां तुम्ही से शुरू होती हैं, तुम्ही से प्यार है। मैं एक बार फिर घुटनों पर बैठकर तुमसे माफी मांगना चाहता हूं, जिन भी परेशानियों से तुम गुजरी हो उनके लिए। तुम्हारी आंखों में देखकर, तुम्हें फिर से प्रपोज करना चाहता हूं। मेरी शेरनी तुम हमेशा मेरा सिर गर्व से ऊपर रखती हो।” सुकेश ने इसके अलावा भी लैटर में काफी कुछ लिखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे