न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोनी कक्कड़ और मनीषा रानी में बढ़ीं नजदीकियां, 19 साल बाद इस फिल्म में साथ काम कर सकते हैं अक्षय-रवीना

पिछले दिनों खत्म हुए रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी ने अपने अनोखे अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 12:48:39

टोनी कक्कड़ और मनीषा रानी में बढ़ीं नजदीकियां, 19 साल बाद इस फिल्म में साथ काम कर सकते हैं अक्षय-रवीना

पिछले दिनों खत्म हुए रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी ने अपने अनोखे अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। वे काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। उन्हें चाहने वाले उनसे जुड़ी हर खबर जानने को बेकरार रहते हैं। अब मनीषा को मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के भाई सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ स्पॉट किया गया है।

टोनी ने बिग बॉस ओटीटी 2 कॉन्सर्ट में मनीषा को बेहद क्यूट और प्यारी बताया था। जब असीस कौर ने स्टेज पर रोमांटिक गाने गाए तो उन्होंने डांस भी किया था। हाल ही में दोनों को एक कैफे में देखा गया। टोनी के हाथ में एक चॉकलेट और सफेद गुलाब था, जो वे खास तौर से मनीषा के लिए लाए थे। उन्हें पोज देने से पहले बैग में गिफ्ट रखते हुए देखा गया। कुछ फोटो खिंचवाने के बाद टोनी और मनीषा चले गए।

मनीषा ब्राउन पैंट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहने नजर आईं। आउटफिट के साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस और हेडबैंड भी स्टाइल किया था। टोनी ऑरेंज फ्लोरल शर्ट और व्हाइट पैंट पहने दिखाई दिए। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में मनीषा ने टोनी से कहा था कि वह हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थीं लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सपना कब पूरा होगा। तब टोनी ने उन्हें घर से बाहर आने पर साथ काम करने का आश्वासन दिया था।

manisha rani,tony kakkar,Akshay Kumar,raveena tandon,mohra,bigg boss ott 3,manisha tony,welcome 3

90 के दशक में रवीना के साथ जुड़ चुका है अक्षय का नाम

अक्षय कुमार ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से वे किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर देखें तो उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। बात अगर अक्षय की पर्सनल लाइफ की करें तो वह भी कम दिलचस्प नहीं रही। उनकी शादी राजेश खन्ना व डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है।

हालांकि इससे पहले अक्षय का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा। इनमें एक नाम ‘मस्त-मस्त गर्ल’ रवीना टंडन का भी था। 90 के दशक के दौरान अक्षय और रवीना ने ‘मोहरा’ के साथ कुछ और फिल्मों में भी काम किया था। दोनों को हर वक्त साथ देख डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी थी। ये तक कहा गया कि अक्षय ने गुपचुप तरीके से रवीना के साथ सगाई कर ली। हालांकि साल 1998 में खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। वैसे दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।

बहरहाल अब सुनने में आ रहा है कि यह जोड़ी 19 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएगी। 'वेलकम 3' में ये साथ दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अक्षय-रवीना को आखिरी बार साल 2004 में आई फिल्म 'पुलिस फोर्स : एन इनसाइड स्टोरी' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार