न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दिल से’ के 26 साल पूरे, शाहरुख खान के साथ फिर से काम नहीं करने के सवाल पर मनीषा कोइराला ने दिया यह जवाब

शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ ने बुधवार (21 अगस्त) को 26 साल पूरे कर लिए। फिल्म के डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Aug 2024 11:09:27

‘दिल से’ के 26 साल पूरे, शाहरुख खान के साथ फिर से काम नहीं करने के सवाल पर मनीषा कोइराला ने दिया यह जवाब

शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ ने बुधवार (21 अगस्त) को 26 साल पूरे कर लिए। फिल्म के डायरेक्टर मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम थे। यह फिल्म लोगों को पसंद आई थी। इस बीच मनीषा ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के बारे में खुलकर बात करते हुए यह भी खुलासा किया कि ‘दिल से’ के बाद दोनों ने एक साथ ज्यादा स्क्रीन शेयर क्यों नहीं की। मनीषा ने 'जूम' के साथ बात करते हुए कहा कि आपको यह शाहरुख से पूछना होगा कि हमने फिर साथ काम क्यों नहीं किया।

वैसे ‘दिल से’ के पहले मैंने और शाहरुख ने ‘गुड्डू’ (1995) मूवी में साथ काम किया था, लेकिन किसी को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस इंडस्ट्री में हीरोइन नहीं, हीरो यह फैसला करता है कि वह किसके साथ काम करना चाहता है या नहीं। मैं मणिरत्नम की ही ‘बॉम्बे’ और संजय लीला भंसाली की ‘खामोशी’ मूवी तथा ‘हीरामंडी’ वेबसीरीज के साथ ‘दिल से’ को अपने सबसे बेहतरीन कामों में से एक मानती हूं।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार फिल्म में मनीषा का रोल पहले काजोल को ऑफर किया गया था। उस वक्त शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट मानी जाती थी लेकिन डेट्स की वजह से उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी थी। बता दें कि ‘दिल से’ में प्रीति जिंटा भी थीं। इसमें एआर रहमान के म्यूजिक को आज तक लोग याद करते हैं। यह बॉलीवुड फिल्मों के इतिहास की आयकॉनिक फिल्मों में से एक है।

manisha koirala,actress manisha koirala,shahrukh khan,actor shahrukh khan,manisha shahrukh,dil se movie,guddu movie,heeramandi web series

56 साल की हो चुकीं मनीषा ने ‘हीरामंडी’ के साथ की वापसी

हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो सकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'दिल से' को 11 करोड़ रुपए की लागत में बनाया गया था और इसने 28.40 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था। मणिरत्नम ने इस फिल्म का निर्माण भरत शाह, राम गोपाल वर्मा और शेखर कपूर के साथ मिलकर किया था। फिल्म की कहानी खुद मणिरत्नम ने लिखी थी। फिलहाल 'दिल से' नेटफ्लिक्स और डिज्नी+हॉटस्टार पर भी मौजूद है।

आप इस फिल्म को यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। बहरहाल मनीषा की बात करें तो उन्होंने 16 अगस्त को अपना 56वां जन्मदिन मनाया था। मनीषा ने लंबे ब्रेक के बाद मई में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। वर्ष 1991 में सुभाष घई की फिल्म ‘सौदागर’ से मनीषा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं।

मनीषा की निजी जिंदगी देखें तो वर्ष 2010 में उनकी शादी बिजनेसमैन सम्राट दहाल से हुई थी लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया। बाद में मनीषा को गर्भाशय का कैंसर होने का पता लगा लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर वह इस जानलेवा बीमारी को मात देने में सफल रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री