न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मन्नारा की बर्थडे पार्टी में प्रियंका-निक ने की जमकर मस्ती, अक्षय-तापसी की फिल्म की शूटिंग पूरी

'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने शुक्रवार (29 मार्च) को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। वह 33 साल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 12:39:08

2 News : मन्नारा की बर्थडे पार्टी में प्रियंका-निक ने की जमकर मस्ती, अक्षय-तापसी की फिल्म की शूटिंग पूरी

'बिग बॉस 17' से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने शुक्रवार (29 मार्च) को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। वह 33 साल की हो गई हैं। मन्नारा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजाजी अमेरिकी सिंगर निक जोनस सहित पूरे परिवार के साथ मजा उठाया। मन्नारा ने बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मन्नारा के साथ कई फोटो क्लिक करवाई।

इस दौरान दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली। मन्नारा के बर्थडे बैश से प्रियंका का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका, मन्नारा और उनकी बहन मिताली हांडा साथ में पोज देती दिखीं, तभी पैपराजी निक का नाम लेने लगे और उन्हें भी फ्रेम में शामिल करने की रिक्वेस्ट करने लगे। दूर खड़े निक जैसे ही आगे बढ़े, प्रियंका उनके स्वागत में हाथ हिलाते हुए डांस करने लगीं। प्रियंका फुल मस्ती के मूड में थीं। निक का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इसमें निक पैपराजी के फेवरेट बने हुए हैं। प्रियंका और मन्नारा के फोटो सेशन के बीच पैपराजी निक को जीजू-जीजू चिल्लाते हुए दिखाई दिए। पिछले दिनों निक जब भारत में किसी इवेंट में अपने भाइयों के साथ परफोरमेंस देने आए थे तो तब भी ऑडियंस ने जीजू-जीजू कहकर उन पर प्यार लुटाया था। बर्थडे पार्टी की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें निक सालियों के साथ पोज दे रहे हैं। बता दें मन्नारा BB-17 में तीसरे स्थान पर रही थीं। शो के दौरान प्रियंका ने उनका काफी सपोर्ट किया था।

manara chopra,manara birthday,priyanka chopra,nick jonas,bb-17,bigg boss 17,Akshay Kumar,taapsee pannu,movie khel khel mein

कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' अक्षय-तापसी के साथ हैं ये स्टार भी

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अब फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में और भी कई स्टार्स हैं। अक्षय लंबे समय बाद किसी कॉमेडी मूवी में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर लंदन में की गई थी, उसके बाद उदयपुर में एक शेड्यूल किया गया।

टीम ने अब शूटिंग पूरी कर ली है और इसकी रिलीज की तैयारी कर रही है। अभी तक रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की फिल्म में वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल जैसे कलाकार भी हैं।

यह उन दोस्तों की कहानी है जो लंबे समय के बाद एक-दूसरे से मिलते हैं और अंत में हास्यास्पद अराजकता पैदा करते हैं। अक्षय व फरदीन 13 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे। अक्षय फिलहाल एक्शन थ्रिलर 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में बिजी है, 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम