न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

K3G फेम मालविका राज ने बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा के साथ की सगाई, समारोह में शामिल हुईं ये बॉलीवुड हस्तियां

‘कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का रोल निभाकर सबकी तारीफें बटोरने वालीं मालविका राज ने सगाई कर ली है। मालविका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 11:00:39

K3G फेम मालविका राज ने बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा के साथ की सगाई, समारोह में शामिल हुईं ये बॉलीवुड हस्तियां

‘कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का रोल निभाकर सबकी तारीफें बटोरने वालीं मालविका राज ने सगाई कर ली है। मालविका और प्रणव बग्गा की एंगेजमेंट सेरेमनी गुरुवार (23 नवंबर) को मुंबई में हुई। प्रणव ने इस साल की शुरुआत में तुर्की के ऊंचे इलाकों में मालविका को शादी के लिए प्रपोज किया था। मालविका ने रिंग सेरेमनी और माता की चौकी के साथ शादी के उत्सव की शुरुआत की।

समारोह की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें मालविका खुशी जाहिर करते और पैपराजी को थैंक्स बोलती नजर आ रही हैं। वह ब्लू कलर के लहंगे में कमाल लग रही हैं। लहंगे पर बारीक जरी और क्रिस्टल का काम है। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। साथ ही नेवी ब्लू दुपट्टे के साथ पेयर किया, जिसके चारों तरफ कढ़ाई है। मालविका ने लेयर्ड स्टेटमेंट नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, कड़ा और अंगूठियां पहनी है। प्रणव ने रेड कलर का कुर्ता और जैकेट पहना है।

इससे पहले मालविका और प्रणव ने एक जॉइंट पोस्ट में अपने-अपने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए मालविका ने लिखा, "और यह शुरू होता है...।" मालविका ने 15 अक्टूबर को दुबई में बैचलरेट पार्टी से भी एक वीडियो साझा किया था।

जैकी श्राफ ने कपल को दिया स्पेशल गिफ्ट, अनीता राज की भतीजी हैं मालविका

मालविका-प्रणव की रिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। सेरेमनी में जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ भी मौजूद थे। जैकी ने कपल को एक खास गिफ्ट दिया। यह गिफ्ट था एक पौधा। एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने बेटे अभिमन्यु दासानी और पद्मिनी कोल्हापुरे अपने परिवार के साथ पहुंचीं। एक्ट्रेस रवीना टंडन हरे और नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा मालविका की दोस्त बरखा भी उनके इस खास दिन पर शामिल हुईं।

उल्लेखनीय है कि मालविका साल 2001 में करण जौहर की सुपरहिट फिल्म K3G में ‘पू’ के किरदार में नजर आई थीं। मालविका ने साल 2017 में फिल्म ‘स्क्वाड’ में रिनजिंग डेंजोगप्पा के साथ काम किया था। मालविका एक्टर जगदीश राज की पोती और एक्ट्रेस अनीता राज की भतीजी हैं। दूसरी ओर, प्रणव फैशन, मार्केटिंग व विज्ञापन के क्षेत्र में एक सफल उद्यमी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे