न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ये हैं मलाइका के सपोर्ट सिस्टम, शेयर की फोटो और लिखी यह बात, देओल परिवार उठा रहा छुट्टियों का लुत्फ

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर ली। शादी अरबाज की छोटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 11:47:43

2 News : ये हैं मलाइका के सपोर्ट सिस्टम, शेयर की फोटो और लिखी यह बात, देओल परिवार उठा रहा छुट्टियों का लुत्फ

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर ली। शादी अरबाज की छोटी बहन अर्पिता के घर हुई थी। इस मौके पर अरबाज और उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा का बेटा अरहान खान भी नजर आया था। अरहान ने शादी का जमकर लुत्फ उठाया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस शादी के बाद से ही फैंस मलाइका की रिएक्शन जानने को बेकरार हैं।

हालांकि मलाइका ने अभी तक इस बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला है। इस बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरहान के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जो क्रिसमस के दिन की लग रही है। अरहान ने एक बड़ी सी सैंटा कैप पहनी है। तस्वीर में मां-बेटे का मजबूत बॉन्डिंग दिख रही है। मलाइका ने कैप्शन में लिखा, “अब जब ये साल खत्म होने वाला है...मेरे फॉरएवर..मेरा बेबी, मेरा बेस्टफ्रेंड और मेरा सपोर्ट सिस्टम मेरे बेटा...

मलाइका की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मलाइका ने हाल ही में झलक दिखला जा में साथी जज फराह खान द्वारा पूछे गए सवाल पर शादी के लिए तैयार होने की बात कही थी। मलाइका लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका का साल 2017 में अरबाज से तलाक हो गया था। दोनों की शादी 19 साल चली।

सनी और उनके बेटे करण देओल ने दिखाई वेकेशंस की झलक

बॉलीवुड के अधिकतर सितारे नए साल का जश्न मनाने के लिए कहीं न कहीं घूमने निकल पड़े हैं। देओल परिवार भी वेकेशन पर है। इस वेकेशन की झलक सनी देओल और उनके बेटे करण देओल ने फैंस के साथ साझा भी की है। सनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक में सनी बोनफायर के आगे बैठे हैं। एक में चांदनी रात के मजे लेते दिख रहे हैं, तो एक में किसी बुजुर्ग शख्स के साथ हैं।सनी ने लिखा, “चांदनी, अलाव और तारों से भरा आकाश...'

सनी हिमाचल प्रदेश के मनाली में हैं। वहां उनका फार्महाउस है और वे अक्सर छुट्टियां मनाने जाते हैं। सनी के परिवार के कुछ सदस्य लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके बड़े बेटे करण ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। करण पत्नी दृषा आचार्या और मम्मी के साथ लंदन में हैं, जहां काफी मस्ती कर रहे हैं। तस्वीरों में वो पत्नी और मम्मी के साथ पेस्ट्री और कॉफी एन्जॉय करते दिखे। करण और दृषा की शादी इसी साल जून में हुई थी। इन तस्वीरों पर सनी और उनके छोटे भाई बॉबी देओल ने खूब प्यार लुटाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम