न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-अरबाज की शादी के समय कहां थीं मलाइका, एक्ट्रेस को सलमान की ओर से मिले ढेरों गिफ्ट, शेयर की तस्वीरें

मुंबई में रविवार रात सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान संग निकाह कर लिया। अरबाज की यह दूसरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 11:44:18

जानें-अरबाज की शादी के समय कहां थीं मलाइका, एक्ट्रेस को सलमान की ओर से मिले ढेरों गिफ्ट, शेयर की तस्वीरें

मुंबई में रविवार रात सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान संग निकाह कर लिया। अरबाज की यह दूसरी शादी है। इससे पहले अरबाज ने मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग शादी की थी। दोनों ने शादी के 17 साल बाद साल 2017 में तलाक ले लिया था। अरबाज की शादी में उनके बेटे अरहान भी पहुंचे और उन्होंने वहां जमकर मस्ती की। अरहान नाचते और गाते दिखे।

इससे पता चलता है कि बाप-बेटे के बीच कितनी मजबूत बोंडिंग है। इस मौके पर हर किसी की नजर अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को भी खोज रही थी लेकिन वह नहीं दिखीं। दरअसल मलाइका को उस समय एक पैपराजी ने अपने कैमरे में किसी ओर जगह कैद किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मलाइका को उनके परिवार के साथ आधी रात को स्पॉट किया गया।

इस दौरान मलाइका पोज देने से कतराती नजर आईं। मलाइका ने फॉर्मल ब्लेजर के साथ व्हाइट शिमरी वन पीस पहना हुआ था। उन्होंने बालों को लाल रिबन से बांध रखा था। हील्स और मिनिमल मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया। उल्लेखनीय है कि मलाइका तलाक के बाद से एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनिशप में हैं।

सलमान और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन ने क्रिसमस पर मलाइका को भेजे उपहार

इस बीच, मलाइका अरोड़ा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनकी चर्चा हो रही है। ये फोटो सलमान खान के उन गिफ्ट्स की हैं जो उन्होंने मलाइका को भेजे है। मलाइका ने गिफ्ट का वीडियो शेयर किया है। मलाइका ने क्रिसमस के मौके पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि उन्हें सलमान के ब्रैंड 'बीइंग ह्यूमन' की तरफ से कितने सारे गिफ्ट्स भेजे गए हैं।

मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान की टीम से भेजे गए गिफ्ट्स की जो झलकियां शेयर की हैं उनमें बॉक्स में सैंटा की लाल टोपी, हॉट चॉकलेट पाउडर का डब्बा और कैंडल जैसी कुछ और चीजें नजर आ रही हैं। इसी के साथ मलाइका के लिए इस गिफ्ट में एक नोट भी भेजा गया है। इस नोट में लिखा है, “आपको जोश और उत्साह से भरे क्रिसमस और खुशनुमा नए साल की शुभकामनाएं।

आपकी अटूट फ्रेंडशिप और सपोर्ट के लिए हमारी सराहना के तौर पर हमने ये छोटा सा गिफ्ट हैम्पर तैयार किया है। उम्मीद है कि ये आपके चेहरे पर मुस्कान लाए, जैसे आपकी मौजूदगी हमारे चेहरे पर लाती है। प्यार और आभार के साथ-सलमान खान और बीइंग ह्यूमन क्लोदिंग” बता दें कि सलमान की कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि 'बीइंग ह्यूमन' अब महिलाओं के लिए बिल्कुल नया कलेक्शन लॉन्च करने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम