न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका के पैर पर दिखा बड़ा निशान, हुईं ट्रोल, दीपिका ने किया कैश ऑन डिलीवरी स्कैम का सामना

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स और फिगर को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें कई दफा जिम लुक में स्पॉट किया गया है। मलाइका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Oct 2023 11:34:55

2 News : मलाइका के पैर पर दिखा बड़ा निशान, हुईं ट्रोल, दीपिका ने किया कैश ऑन डिलीवरी स्कैम का सामना

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स और फिगर को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें कई दफा जिम लुक में स्पॉट किया गया है। मलाइका हाल ही में एक सैलून के बाहर नजर आईं। मलाइका ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे प्रिंटेड शॉर्ट्स पहने दिखीं। इस दौरान मलाइका ने हल्के गुलाबी रंग की हवाई चप्पल पहनी थी और ब्लैक गॉगल्स लगाए थे। हालांकि हर किसी का ध्यान मलाइका के पैरों की तरफ गया।

उनके दाएं पैर के ऊपरी तरफ एक काफी बड़ा निशान दिखाई दिया, जो कि जलने जैसा लग रहा था। ये फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे देख कई यूजर्स ने चिंता जताई तो कई उन्हें ट्रोल करने लगे। देखिए यूजर्स के अलग-अलग कमेंट-“गरम तवे पर बैठ गई लगता है।”, “इसे ही बोलते हैं शायद छुपाना भी नहीं आता, बताना भी नहीं आता।”, “ये चाहती तो शॉर्ट्स पहनने की बजाय कवर कर लेती।”

“पूल साइड पर स्लिप होने जैसा लग रहा है।”, “उनका वो पैर देखो। कुछ हुआ है, हेल्थ इशू।”, “हैवी वेट एक्सरसाइज की वजह से हुआ है, ब्लड क्लॉट।”, “ये बर्थमार्क है क्या इतना बड़ा।” उल्लेखनीय है कि मलाइका ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन मनाया था।

दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग्स के माध्यम से बताई घटना, फैंस को दी यह सलाह

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों फैमिली पर फोकस कर रही हैं। हालांकि वह यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। दीपिका ने हाल ही में बताया कि उनके साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई। दीपिका ने बताया कि उन्होंने कैश ऑन डिलीवरी स्कैम का सामना किया। दीपिका ने कहा कि मैं अक्सर ऑनलाइन सामान खरीदती रहती हूं। इस बीच मेरे घर एक पार्सल आया। डिलीवरीमैन ने कहा कि ये कैश ऑन डिलिवरी है।

मैंने ज्यादा सोचा नहीं और उसे कैश दे दिया क्योंकि उसमें मेरा नाम, फोन नंबर, एड्रेस वगैरह सही-सही लिखा हुआ था। लेकिन बाद में जब मैंने पैकेट खोला तब उसमें कुछ ऐसा था जो मैंने कभी ऑर्डर ही नहीं किया। इसके बाद एक और पार्सल आया, तब मैंने उसे लेने से मना कर दिया। ये स्कैम यहीं नहीं रुका, इसके बाद हमारे घर 5 और ऐसे पार्सल आए जो मैंने लेने से इंकार कर दिया। तब मैंने जांच करवाई और पता चला कि ये असल में एक स्कैम है।

ये स्कैम वाले ऑर्डर कैंसिल करने के बाद कई कॉल भी आए लेकिन मैंने एक बार के बाद OTP देने से मना कर दिया। मेरा फैंस से कहना है कि आपने ऑनलाइन क्या मंगाया है कि इसका ट्रैक रखें। कोई अनजान कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर एक्सेप्ट ना करें, OTP तो कतई ना दें और पार्सल पर लिखे सेंडर की डिटेल्स देख लें वहां से सच्चाई पता चल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका