न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जन्मदिन पर अपनी उम्र 48 बता ट्रोल हुईं मलाइका, वायरल हो रहा है अर्जुन-मलाइका का यह डांसिंग वीडियो

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोमवार (23 अक्टूबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्हें इस मौके पर उनके चाहने वालों ने जमकर बधाई और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 10:50:18

2 News : जन्मदिन पर अपनी उम्र 48 बता ट्रोल हुईं मलाइका, वायरल हो रहा है अर्जुन-मलाइका का यह डांसिंग वीडियो

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोमवार (23 अक्टूबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्हें इस मौके पर उनके चाहने वालों ने जमकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी उम्र बताई। साथ ही मलाइका बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका ने इस पोस्ट में खुद की उम्र 48 साल बताई है। हालांकि विकिपीडिया पर उनकी उम्र 50 नजर आती है।

इस पर उनकी बर्थ डेट 23 अक्टूबर 1973 है, जबकि मलाइका के अनुसार उनका जन्म साल 1975 में हुआ था। इस पोस्ट के बाद से नेटिजंस के बीच मलाइका की उम्र को लेकर बहस छिड़ गई है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-“गूगल भी इन्हें 50 कह रहा है लेकिन ये हर साल 2 साल कम बताती हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा-“लेकिन पिछले साल आपने 49वां जन्मदिन मनाया था।” तीसरे ने लिखा-“अगले 5 साल तक 48 का ही रहना है।”

बता दें कि मलाइका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “एक और साल के सूरज डूबने के साथ ही मैं 48 साल की हो गई हूं। मैं अपने लोगों और अपनी शांति के लिए आभारी हूं जो इस पूरी जर्नी में मेरे साथ रहे हैं। यहां बैठकर, वो हर पल एक हल्की फुसफुसाहट की तरह महसूस होता है, वो जो मुझे मेरी अंदर की शक्ति के लिए गाइड करता है। इस सनसेट के साथ एक नई शुरुआत कर रही हूं। एक बार फिर मैं अपनी इस जिंदगी के लिए ग्रेटफुल हूं, हैप्पी बर्थडे टू मी।” खाने की टेबल पर मलाइका अकेली बैठी दिखाई दे रही हैं। ऐसा लग रहा है उन्होंने खुद के साथ अपना खास दिन सेलिब्रेट किया है।

अंतरा ने शेयर किया वीडियो, अर्जुन के साथ इस गाने पर झूमती दिखीं बर्थडे गर्ल

एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने मलाइका को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अंतरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर का एक डांस वीडियो शेयर किया। मलाइका की फास्ट फ्रेंड अंतरा ने लिखा- “सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं..” अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में अर्जुन व मलाइका पॉपुलर सोंग 'होंट रसीले' पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रहे हैं। यह गाना मलाइका पर ही फिल्माया गया था।

मलाइका ने रेड और ब्लैक कॉम्बिनेशन का आउटफिट पहना है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बूट्स कैरी किए। अर्जुन ने ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लैक कोट पहना हुआ है। मलाइका और अर्जुन लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि पिछले दिनों खबरें चल रही थीं कि उनका ब्रेकअप हो गया है लेकिन उसके बाद से वे कई दफा साथ नजर आकर इस बात को अफवाह साबित कर चुके हैं। मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखा- “हैप्पी बर्थडे बेबी...मैं हमेशा तुम्हारा समर्थन करूंगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार