न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो अर्जुन से हो गया ब्रेकअप! मलाइका की स्वेटशर्ट से मिले संकेत, परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता छुपाए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 12:45:18

...तो अर्जुन से हो गया ब्रेकअप! मलाइका की स्वेटशर्ट से मिले संकेत, परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता छुपाए रखा और इस पर मोहर नहीं लगाई, लेकिन कुछ समय बाद में वे सबके सामने एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाने लगे। अब न जाने क्या हुआ कि उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे इस स्टार कपल को चाहने वाले परेशान हैं।

इस बीच एक ऐसी चीज हुई है, जिससे लगता है कि वास्तव में उनके रास्ते अलग हो गए हैं। दरअसल मलाइका जब अपने घर से बाहर निकल रही थीं तो पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान मलाइका ने व्हाइट कलर का स्वेटशर्ट और उसी को मैच करता हुआ पायजामा पहना था। उनके स्वेटशर्ट पर लिखे मैसेज ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस पर लिखा था, 'Lets fall apart' यानी 'चलो अलग हो जाते हैं।' इसी के साथ इस पर एक स्माइली भी बना हुआ था। ऐसा संदेश तो यही संकेत देता है कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। कुछ ऐसा ही इशारा अर्जुन की ओर से भी मिला था। अर्जुन ने पिछले दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

इनमें अर्जुन अकेले ही दिखे और अक्सर इन पर बढ़-चढ़कर रिएक्शन देने वालीं मलाइका ने कुछ नहीं लिखा। इसके अलावा हर जगह अर्जुन के साथ जाने वाली मलाइका पिछले दिनों पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों द्वारा मुंबई में आयोजित इवेंट में भी अकेली ही थीं।

नेशनल अवार्ड मिलने के बाद खुशी से फूली नहीं समा रहीं कृति सेनन

गत 24 अगस्त को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी, जहां कृति सेनन ने फिल्म 'मिमी' में एक सरोगेट मां के किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता। साथ ही आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। अब कृति सेनन अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं।

कृति को आज शनिवार (26 अगस्त) सुबह पैपराजी ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया। कृति के साथ उनकी बहन नूपुर, मां और पिता मौजूद थे। कृति पीले रंग की एथनिक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। कृति का मंदिर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद कृति पैपराजी को प्रसाद बांटती नजर आईं।

मंदिर से बाहर निकलकर कार में बैठने से पहले कृति ने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाईं और पैपराजी को जमकर पोज दिए। इससे पहले कृति ने शुक्रवार रात अवार्ड मिलने का जश्न घर पर परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। इस खास मौके पर उनकी फिल्म ‘मिमी’ के प्रोड्यूसर दिनेश विजान व को-स्टार वरुण शर्मा भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार