न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पेरिस में मिस्ट्री मैन संग दिखीं मलाइका, शेयर किया वीडियो, सोनम ने बेटे के बर्थडे पर लिखा यह प्यारा नोट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया फ्रेंडली होने से पैपराजी भी उन्हें लगातार फॉलो करते रहते हैं। पिछले कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 1:36:20

2 News : पेरिस में मिस्ट्री मैन संग दिखीं मलाइका, शेयर किया वीडियो, सोनम ने बेटे के बर्थडे पर लिखा यह प्यारा नोट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया फ्रेंडली होने से पैपराजी भी उन्हें लगातार फॉलो करते रहते हैं। पिछले कुछ समय से मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में हैं। कुछ सालों पहले पति अरबाज खान से तलाक के बाद उन्होंने लंबे समय तक एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया। ऐसा लग रहा है कि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इन अफवाहों के बीच मलाइका आजकल किसी और के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में मशगूल हैं।

वह एक मिस्ट्री मैन संग नजर आईं, जिसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। मलाइका ने मंगलवार (20 अगस्त) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस की हालिया यात्रा की यादों की एक पोस्ट शेयर की, जिसकी शुरुआत उनके एयरपोर्ट के अंदर चलने और फ्लाइट की खिड़की से दिख रहे बादलों के छोटे से सीन से होती है। इसके बाद मलाइका ने कुछ फोटो एड किए, जिनमें वह शहर में आनंद लेती दिख रही हैं। इसी दौरान मलाइका मिस्ट्री मैन संग दिखीं।

इसमें मलाइका बेज कलर की ड्रेस और बेहद कूल सनग्लासेस में नजर आईं, जबकि अनजान शख्स ने ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी थी। तस्वीर में दोनों शीशे के सामने पोज दे रहे हैं। जहां मलाइका किलर पोज दे रही हैं, वहीं मिस्ट्री मैन सेल्फी क्लिक कर रहा है। इसके अलावा रील में मलाइका को कुछ फ्रेंच डिशेज का स्वाद लेते, पेरिस की सड़कों पर घूमते, खरीदारी करते, टूरिस्ट प्लेस पर जाते और जर्नी के दौरान पहने गए आउटफिट्स को फ्लॉन्ट करते देखा गया।

मलाइका ने कैप्शन में लिखा, "C est si Bon. पेरिस में मेरे 48 घंटे! पूरे अनुभव के लिए @dreamsetgo.sports का शुक्रिया।" इससे पहले 9 अगस्त को भी मलाइका ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक फोटो शेयर कर हर किसी को चौंका दिया था। दरअसल पेरिस से शेयर की गई इस फोटो में भी वह एक मिस्ट्री मैन संग बैठी नजर आई थीं।

सोनम कपूर का बेटा वायु हुआ 2 साल का, लिखा-हम तुम्हें इतना प्यार करते हैं कि...

अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे वायु के दूसरे जन्मदिन पर उसे जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा बताया है। सोनम ने मंगलवार (20 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर बेटे का एक स्लो-मोशन वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भागता दिख रहा है। हालांकि उसका चेहरा नहीं दिख रहा। सोनम ने कैप्शन में लिखा, “मेरे बच्चे का आज दूसरा जन्मदिन है!!! हमारे प्यारे, अनमोल वायु को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! मां होना सबसे बड़ा उपहार है।

तुमने हमारे जीवन को खुशी, हंसी, और आश्चर्य से भर दिया है। वायु के साथ, हर दिन एक नई साहसिक यात्रा की तरह है, जिसमें “तुम्हारी लगातार सवाल करने की आदत, तुम्हारी हंसी, और तुम्हारा मीठा, प्यारा स्वभाव” शामिल है। तुम हमारे संसार में इतनी रोशनी और खुशी लेकर आए हो जिससे हर पल और भी सुंदर बन गया है और हर रिश्ता मजबूत हो गया है।

तुम्हारे कारण तुम्हारे डैड और मेरे बीच प्यार इतना गहरा हो गया है जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था। तुमने उन सभी को शुद्ध, अपार खुशी दी है जो तुम्हें प्यार करते हैं - तुम्हारी नानी और नाना, दादी और बाबा, काका मासी, मासी और चाचा। तुम्हारी स्वीट स्पिरिट और एनर्जी हमारे परिवार को पूरा करती है, और हम बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं कि तुम हमारी जिंदगी में हो।

हम तुम्हें इतना प्यार करते हैं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते, और जल्द से जल्द उन चीजों को देखना चाहते हैं जो तुम हमारी जिंदगी में लाते रहोगे।” बता दें कि सोनम ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दोस्त आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी की थी। साल 2022 में बेटा हुआ। सोनम की पहली फिल्म साल 2007 में रणबीर कपूर के साथ ‘सांवरिया’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री