न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं मलाइका, बेटियों को ट्रॉल करने पर इस एक्टर ने दिया यह जवाब

पिछले कई दिनों से कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं। वे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 7:58:23

2 News : फिर मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं मलाइका, बेटियों को ट्रॉल करने पर इस एक्टर ने दिया यह जवाब

पिछले कई दिनों से कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं। वे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अभी तक ब्रेकअप को लेकर दोनों की तरफ से ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन उनकी गतिविधियों के आधार पर लग रहा है कि उनके रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों ही लंबे समय से साथ नहीं दिखे और न ही सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया।

यहां तक कि कुछ दिनों पहले दोनों एक इवेंट में पहुंचे थे और सामने आए वीडियो में एक-दूजे को इग्नोर करते दिखे। इसके अलाव लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिनमें इशारों-इशारों में उनकी दूरियां बयां करती बातें होती हैं। फिलहाल मलाइका पेरिस में हैं और एक बार फिर अकेली ही वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मलाइका ने पेरिस से एक लेटेस्ट पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मलाइका ने इसके कैप्शन में लिखा है “Paris…”

पहली फोटो में मलाइका ने खुद की फोटो शेयर की है। दूसरी में मलाइका ने अपने पैरों के साथ Paris 2024 की तस्वीर साझा की है। तीसरी पोस्ट में पेरिस व्यू नजर आ रहा है। चौथी फोटो में भी पेरिस व्यू दिख रहा है। आगे मलाइका ने पेरिस 2024 की फोटो शेयर की है। फिर मलाइका ने खाते हुए फोटो शेयर की। इसके आगे मिरर सेल्फी है। इसके बाद मलाइका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह बैठी हुई हैं, लेकिन उनकी बगल में बैठा शख्स लोगों का ध्यान खींच रहा है।

मलाइका ने यह फोटो ऐसे खिंचवाई है कि बगल में बैठे शख्स का चेहरा बिल्कुल नजर ना आए। अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दरअसल हाल ही में जब मलाइका स्पेन गई थीं, तो वहां से आई एक फोटो भी टॉकिंग पॉइंट बन गई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि फोटो में मिस्ट्रीमैन है। लोग सोच रहे हैं कि मलाइका को नया प्यार मिल गया है।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के हैं 2 बेटियां लियाना और दिविशा

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की जोड़ी फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों साल 2011 में विवाह बंधन में बंधे थे। देबीना ने साल 2022 अप्रैल में पहली बेटी लियाना को जन्म दिया। इसके बाद देबीना की दूसरी दिविशा का जन्म भी उसी साल नवंबर में हुआ। दोनों बच्चियों के लालन-पालन को देखते हुए देबीना ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। कपल अक्सर बेटियों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ज्यादातर यूजर्स बच्चियों पर खूब प्यार लुटाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो नेगेटिव कमेंट्स करते हैं।

अब गुरमीत ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। गुरमीत ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि जब हम एक फेमस एक्टर होते हैं, तो आपकी लाइफ सिर्फ आपकी नहीं है। हम इसे पब्लिक करते हैं। हम सभी लोगों के लिए और उनका प्यार पाने के लिए काम कर रहे हैं। इस पेशे में आना और सार्वजनिक हस्ती बनना हमारा निर्णय था। हम स्टार बनना चाहते थे और सार्वजनिक जीवन जीना, सभी के लिए खुला है, लेकिन कई बार ये बहुत ही नेगेटिव होता है।

मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे फेमस होने का खामियाजा मेरी बेटियों को भुगतना पड़ेगा। लेकिन अब मैंने इससे निपटना सीख लिया है। ऑनलाइन ट्रोलर्स का एक छोटा सा ग्रुप अक्सर हमारी पोस्ट पर नेगेटिव कमेंट करता है। लेकिन हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते और इसमें भी पॉजिटिव बातें ढूंढ लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका